कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान में पेपर लीक के कई मामले सामने आए : जोगाराम पटेल

jaipur, 19 अगस्त . Rajasthan Government के मंत्री जोगाराम पटेल ने पेपर लीक, Rajasthan विधानसभा सत्र, निकाय चुनाव और कांग्रेस नेताओं के वंदे मातरम को लेकर दिए बयानों सहित कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य Governmentें परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा पेपर लीक के मामलों पर सख्त कार्रवाई की नीति पर काम कर रही हैं.

से बातचीत में जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में Rajasthan में भी पेपर लीक के कई मामले सामने आए. जिन राज्यों में आज कांग्रेस की Governmentें हैं, वहां भी ऐसी घटनाएं हुई हैं. हाल ही में दो राज्यों में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखी गई, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता इस पर कुछ नहीं कहते. क्योंकि, उन्हें छात्रों से जुड़ा हित सिर्फ उन राज्यों में दिखाई देता है, जहां उनके स्वार्थ की पूर्ति होती है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में इस मुद्दे को गंभीरता से लिया गया है और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाया गया है. भाजपा Government की नीति इस तरह की अनियमितताओं के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है. Rajasthan में करीब 400 परीक्षाएं आयोजित की गईं और उनमें से कोई भी परीक्षा संदिग्ध दायरे में नहीं आई. Chief Minister ने पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं कराने का जो संकल्प लिया है, उसमें Government सफल हो रही है.

Rajasthan विधानसभा सत्र की अवधि को लेकर विपक्ष की आलोचना पर जोगाराम पटेल ने कहा कि विधानसभा के इतिहास और कांग्रेस Government के दौरान हुए कामकाज के दिनों की तुलना की जाए तो मौजूदा Government ने अधिक दिनों तक काम किया है.

उन्होंने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले ही इस तरह के आरोप लगाना विपक्ष की छोटी सोच को दर्शाता है. सत्र कितने दिन चलेगा और उसमें कौन-कौन से विधायी कार्य होंगे, इसका फैसला बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में किया जाता है. बीएसी की बैठक से पहले आरोप लगाना यह दर्शाता है कि शायद विपक्ष गंभीरता से विधानसभा की कार्यवाही में भाग नहीं लेना चाहता.

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य Government ने Chief Minister के नेतृत्व में विकास कार्य किए हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा आगामी निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है.

इसी बीच, एनटीए से जुड़े मामलों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर Rajasthan के उपChief Minister प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि केंद्र Government पारदर्शिता के साथ काम करने पर जोर देती है. बच्चों और युवाओं का भविष्य, अवसर और योग्यता Government की प्राथमिकताओं में शामिल हैं. ‘विकसित भारत’ के विजन में युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उचित सहयोग और अवसर मिलना जरूरी है. Prime Minister युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर हैं और Government उनके लिए लगातार काम कर रही है.

कांग्रेस नेताओं के ‘वंदे मातरम्’ से जुड़े बयानों पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् सभी का है और हर किसी को इसका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर अपमानजनक रवैया अपनाया है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment