झारखंडः पश्चिमी सिंहभूम में नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा, 24 फरवरी . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने Tuesday को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है.

Police के अनुसार, पीड़िता Saturday को मागे पर्व के अवसर पर अपनी सहेली के घर गई थी. इसी दौरान तीन युवकों ने उसे कथित तौर पर अगवा कर सुनसान स्थान पर ले जाकर गैंगरेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई.

परिजनों की लिखित शिकायत पर Sunday को मंझारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. मामला दर्ज होने के बाद Police ने पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा के वरीय Police अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर तांतनगर थाना Police ने विशेष टीम का गठन किया.

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. Police ने पहले एक आरोपी को हिरासत में लिया. उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपी बिरुवा (23), गुरा बिरुवा (19) और कृष्ण बिरुवा (23) के रूप में हुई है.

कार्रवाई में तांतनगर ओपी प्रभारी अरविंद कुशवाहा समेत अन्य Police पदाधिकारी शामिल थे. Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. साथ ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है तथा उसे विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment