
जमशेदपुर, 27 अप्रैल . Jharkhand के जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना इलाके में Sunday देर रात रेलवे लॉबी गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने एक रेलवे कर्मचारी को गोली मार दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गए. वहीं, Police अब मामले की जांच में जुटी है.
बताया जा रहा है कि Sunday देर रात बाइक पर सवार दो अपराधी अचानक आए और रेलवे लॉबी गेट के पास मौजूद रेलवे कर्मचारी को गोली मार दी. गोली लगते ही कर्मचारी जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को तुरंत रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस खबर के फैलते ही इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया.
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. Police ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक आदित्यपुर का रहने वाला था. वह रेलवे से जुड़े काम करता था और साथ ही जमीन के कारोबार में भी उसकी सक्रियता थी. जानकारी के मुताबिक रेलवे पार्किंग में समतलीकरण का काम भी उसी के जिम्मे था. ऐसे में Police इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस हत्या के पीछे कोई कारोबारी विवाद या आपसी रंजिश तो नहीं है.
Police ने आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके. साथ ही इलाके में पूछताछ भी तेज कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
फिलहाल इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि Police ने जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है.
–
पीआईएम/एएस