झारखंड: खूंटी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में डोडा और अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार

खूंटी, 14 मई . Jharkhand के खूंटी जिले में अफीम और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान Police को पिछले 24 घंटे में बड़ी सफलताएं मिली हैं. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में Police ने 231 किलो डोडा, करीब दो किलो अफीम और एक देशी कट्टा बरामद किया है. इन मामलों में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसके अलावा, अफीम तस्करी के मामलों में वांछित एक अपराधी को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है. पहली कार्रवाई मुरहू थाना Police ने की. Police ने Thursday तड़के गनालोया-सरिदकेल सड़क पर ग्राम घाघरा के पास एक लावारिस खड़ी मारुति इको कार से 13 बोरों में भरा 231 किलोग्राम डोडा (अफीम बनाने का कच्चा माल) बरामद किया.

Police गश्ती दल को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए. मामले में मुरहू थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है. इस छापेमारी दल का नेतृत्व एसडीपीओ वरुण रजक और थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा कर रहे थे.

दूसरी कार्रवाई खूंटी-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित अनिगड़ा चौक पर हुई. एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया. Police को देख तस्कर भागने लगा, जिसे अनिगड़ा गांव में घेराबंदी कर रोका गया. हालांकि, तस्कर बाइक और अपना बैग छोड़कर खेतों के रास्ते भागने में सफल रहा.

बैग की तलाशी लेने पर 1.995 किलो अफीम बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है. एक अन्य कार्रवाई में Police ने भंडरा चौक के पास से अफीम तस्करी के पुराने मामलों में वांछित आरोपी राम मुंडा को गिरफ्तार किया है.

आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. एसपी को सूचना मिली थी कि अलौदी गांव निवासी राम मुंडा हथियार के साथ भंडरा इलाके में मौजूद है. एसडीपीओ बरुण रजक के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment