राहुल गांधी चिंता न करें, सीबीएसई मामले में केंद्र सरकार कर रही कार्रवाई : नीरज कुमार

Patna, 30 मई . जेडीयू के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने हलाल प्रमाणन विवाद, विपक्षी एकता, राहुल गांधी की सीबीएसई संबंधी टिप्पणियों, म्यांमार के President की India यात्रा और वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल प्रदर्शन पर अपनी राय व्यक्त की.

Maharashtra के कोल्हापुर स्थित गोकुल डेयरी उत्पादों पर हलाल प्रमाणन को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा बहिष्कार अभियान शुरू करने पर नीरज कुमार ने से कहा, “यह ऐसा मामला नहीं है जिसका निर्णय कोई स्वयंसेवक संगठन करेगा. इसके लिए Governmentी मानक निर्धारित हैं. जब Government ने इसे प्रमाणित कर दिया है और निर्यात की अनुमति दे दी है, तो इसे विवाद का विषय बनाने से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.”

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, “नीट परीक्षा मामले में देशभर के लाखों छात्र और अभिभावक मानसिक तनाव में हैं. केंद्र Government ने भी इस चिंता को स्वीकार किया है. मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है और यह भी तय किया गया है कि प्रभावित उम्मीदवारों से परीक्षा शुल्क दोबारा नहीं लिया जाएगा. Supreme Court ने निर्देश जारी किए हैं और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रश्नपत्रों के वितरण के लिए एक उचित और त्रुटिरहित प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों को शामिल करने पर भी चर्चा हुई थी. यदि यूपीएससी इतनी मजबूत और सुरक्षित प्रणाली सुनिश्चित कर सकती है, तो नीट परीक्षा में ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता?”

इंडिया ब्लॉक के एकजुट होने पर नीरज कुमार ने कहा, “जब एकजुट होने का समय था, तब ममता दीदी कांग्रेस की और कांग्रेस उनकी आलोचना कर रही थी. जब नीतीश कुमार ने उस महागठबंधन को छोड़ दिया तो कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा.”

सीबीएसई मूल्यांकन विवाद पर जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, “शिक्षा मंत्री ने इस मामले में स्वीकार किया है कि गलती हुई है. गलती मानना और उस पर कार्रवाई करना एक जिम्मेदारी है. केंद्र Government इस मामले में कार्रवाई कर रही है, इसलिए राहुल गांधी आप चिंता मुक्त रहिए. Rajasthan में जब कांग्रेस की Government थी, तब 15 बार पेपर लीक हुआ था, उस समय कुछ नहीं कहा.”

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, “म्यांमार के President का बिहार के गया में आना हमारे लिए महत्वपूर्ण क्षण है. नीतीश कुमार द्वारा गया में किए गए कार्य को देखकर Prime Minister अवश्य अभिभूत होंगे.

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन पर नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त है. वैभव के प्रदर्शन से क्रिकेट में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. नीतीश कुमार द्वारा गिए कार्य के कारण सूर्यवंशी इस मुकाम तक पहुंचे हैं.

ओपी/वीसी

Leave a Comment