
New Delhi, 14 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Thursday को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी साझा की गई हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई और कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे विषय शामिल रहे.
गृह मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सीएम योगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं.
वहीं, Chief Minister योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट की. इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें पटुका और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया.
सीएम योगी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर नितिन नवीन से हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि New Delhi में मुझे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. साथ ही, उन्होंने मुलाकात के लिए समय देने पर नितिन नवीन का आभार भी प्रकट किया.
बता दें कि सीएम योगी की इस मुलाकात को हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में 10 मई को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान छह नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इस बार विभागों का बंटवारा प्रशासनिक दृष्टि से नहीं, बल्कि मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसके कई बड़े Political मायने निकाले जा रहे हैं.
–
एसएचके/डीकेपी