
लातेहार, 17 जून . अपराध के बदलते तौर-तरीकों और तकनीक आधारित चुनौतियों से निपटने की तैयारी के बीच Jharkhand के लातेहार में Wednesday से तीन दिवसीय पलामू प्रमंडल स्तरीय क्षेत्रीय Police ड्यूटी मीट की शुरुआत हुई. इसमें लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों के Police अधिकारी और जवान हिस्सा ले रहे हैं.
लातेहार टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी कौशल किशोर और लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने किया. इस मौके पर डीआईजी कौशल किशोर ने कहा कि अपराध की दुनिया तेजी से बदल रही है. साइबर ठगी, डिजिटल अपराध और तकनीक के इस्तेमाल से होने वाली वारदातों ने Police के सामने नई चुनौतियां खड़ी की हैं. ऐसे में जरूरी है कि Policeकर्मी भी नई तकनीकों और जांच के आधुनिक तरीकों से खुद को लगातार अपडेट रखें.
उन्होंने कहा कि कई मामलों में मजबूत साक्ष्य और बेहतर जांच ही अपराधियों को सजा तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाती है, इसलिए Policeिंग में तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल लगातार बढ़ाना होगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में साइबर अपराध की जांच, फॉरेंसिक तकनीक, डिजिटल साक्ष्य जुटाने के तरीके और अनुसंधान से जुड़े कई विषयों पर चर्चा होगी.
प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे अपने दैनिक कार्यों में इन तकनीकों का बेहतर इस्तेमाल कर सकें. आयोजकों के अनुसार ड्यूटी मीट केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि विभिन्न जिलों के Policeकर्मियों के लिए अपने अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का भी अवसर है.
कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सत्रों के साथ कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी. Police अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और अपराधों के खुलासे में भी मदद मिलेगी. साथ ही Policeकर्मी नए तरह के अपराधों से निपटने के लिए अधिक तैयार हो सकेंगे.
–
एसएनसी/डीकेपी