मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड पुलिस अलर्ट, सीआईडी ने जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

रांची, 2 अगस्त . अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों में रूस की राजधानी मॉस्को में वांटेड भारतीय युवती प्रेरणा कुमार की तलाश Jharkhand में तेज कर दी गई है. केंद्रीय एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, प्रेरणा कुमार रांची की रहने वाली है और वह इन दिनों Jharkhand में किसी ठिकाने पर छिपी हो सकती है.

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी), New Delhi से प्राप्त इनपुट के आधार पर Jharkhand सीआईडी ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद समेत राज्य के सभी जिलों के वरीय Police अधीक्षकों और Police अधीक्षकों को पत्र भेजकर युवती के वर्तमान ठिकाने का सत्यापन करने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

सीआईडी के पत्र में कहा गया है कि प्रेरणा कुमार कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में एनसीबी मॉस्को के लिए वांटेड है. दिल्ली स्थित एनसीबी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि संबंधित युवती 4 जुलाई 2026 को नेपाल से हवाई मार्ग के जरिए India पहुंची थी. इसके बाद उसके संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए राज्यों की Police एजेंसियों से सहयोग मांगा गया है.

सीआईडी ने जिला Police अधिकारियों से कहा है कि यदि संबंधित महिला उनके क्षेत्र में रह रही हो अथवा उसके वर्तमान ठिकाने की जानकारी मिले तो उसका सत्यापन कर तत्काल रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए, ताकि इसे इंटरपोल और एनसीबी, New Delhi को अग्रसारित किया जा सके.

जानकारी के अनुसार, नेपाल स्थित एनसीबी के काठमांडू कार्यालय ने एनसीबी New Delhi और एनसीबी मॉस्को को ई-मेल के जरिए सूचित किया था कि भारतीय नागरिक प्रेरणा कुमार चार जुलाई को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से India के लिए रवाना हुई थी. इसके साथ इंटरपोल डिफ्यूजन नोटिस, पासपोर्ट की प्रति और बोर्डिंग पास भी साझा किया गया था. इसी इनपुट के आधार पर एनसीबी New Delhi ने Jharkhand सीआईडी से रांची स्थित उसके पते का सत्यापन कराने का अनुरोध किया है.

जांच एजेंसियों के अनुसार, यह कार्रवाई इंटरपोल के डिफ्यूजन नोटिस के तहत की जा रही है. डिफ्यूजन नोटिस किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने का दस्तावेज नहीं होता, बल्कि सदस्य देशों के बीच जांच संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान और संबंधित व्यक्ति का पता लगाने की प्रक्रिया का हिस्सा होता है.

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय खुफिया एजेंसियां और राज्य Police युवती के संभावित ठिकानों, स्थानीय संपर्कों और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच कर रही हैं. हालांकि social media पर वायरल हो रहे कुछ दावों और वीडियो की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. Police का कहना है कि सभी सूचनाओं का सत्यापन किया जा रहा है और जांच जारी है.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment