झारखंडः खूंटी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उग्रवादी को लगी गोली, हथियार बरामद

रांची/खूंटी, 21 जून . Jharkhand के खूंटी जिले में Sunday सुबह Police और प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एक उग्रवादी के बीच मुठभेड़ हुई. Police के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार किए गए उग्रवादी श्रवण दास को हथियारों की बरामदगी के लिए कर्रा-जरियागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगल में ले जाया गया था. इसी दौरान उसने एक Policeकर्मी का हथियार छीनकर भागने और फायरिंग करने का प्रयास किया, जिसके बाद Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस कार्रवाई में श्रवण दास के पैर में गोली लगी.

Police अधिकारियों ने बताया कि श्रवण दास को हाल के दिनों में जिले में फायरिंग, वाहनों में आगजनी और ठेकेदारों से लेवी वसूली की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया था कि जरियागढ़ इलाके के जंगलों में बड़ी मात्रा में हथियार छिपाकर रखे गए हैं. इसी सूचना के आधार पर Police की एक विशेष टीम Sunday सुबह उसे लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए गई थी.

बताया गया कि जंगल में पहुंचने के बाद श्रवण दास ने अचानक एक Policeकर्मी का हथियार छीन लिया और जंगल की ओर भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी. स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए Police टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई. घायल उग्रवादी को तत्काल Police हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटना की सूचना मिलते ही खूंटी के Police अधीक्षक ऋषभ गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. Police ने इलाके में सर्च अभियान भी चलाया. Police के अनुसार, श्रवण दास की निशानदेही पर मौके से तीन हथियार बरामद किए गए हैं. बरामद हथियारों के प्रकार और उनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है.

एसएनसी/पीएम

Leave a Comment