Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन नेटवर्क का किया भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, 60 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त

दिल्ली Police ने अंतरराज्यीय हेरोइन नेटवर्क का किया भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, 60 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त

New Delhi, 22 अक्टूबर . दिल्ली Police ने हेरोइन बनाने और उसकी आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. यह नेटवर्क दिल्ली, Haryana से लेकर उत्तर प्रदेश और Jharkhand तक फैला हुआ था.

Police ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 8.128 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 करोड़ रुपए है.

‘नशा मुक्त India अभियान’ के तहत रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ की ओर से चलाए गए अभियान में हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाले 3.291 किलोग्राम रसायन और कच्चा माल, 12.81 लाख रुपए नकद, तीन एसयूवी, एक मोटरसाइकिल और नशीले पदार्थों के अवैध उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए.

जांच में सप्लायरों, हेरोइन बनाने वाली एक यूनिट और अफीम की अवैध खेती में शामिल एक व्यक्ति के बीच संबंध की बात भी सामने आई है. इस अभियान की शुरुआत 16 सितंबर को उस वक्त हुई थी, जब Police को बेगमपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आवाजाही के बारे में सूचना मिली.

सूचना पर कार्रवाई करते हुए Police की एक टीम ने बेगमपुर के सेक्टर 32 में जाल बिछाया और एक कार को रोका. Police ने Haryana के रोहतक निवासी 58 वर्षीय लक्ष्मण हुड्डा को गिरफ्तार किया और गाड़ी से 300 ग्राम हेरोइन तथा 3 लाख रुपए नकद बरामद किए. 17 सितंबर को, Police ने Haryana के सोनीपत से एक अन्य आरोपी 51 वर्षीय अनिल उर्फ ​​भोला को गिरफ्तार किया और उसकी कार से 501 ग्राम हेरोइन बरामद की. अनिल 12 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. इससे पहले उसे भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज एक एनडीपीएस मामले में भी गिरफ्तार किया जा चुका था.

अंतरिम जमानत मिलने के बाद, वह सरेंडर करने में विफल रहा, जिसके बाद अदालत ने उसे ‘घोषित अपराधी’ करार दे दिया. आगे की जांच और तकनीकी निगरानी के आधार पर 4 अक्टूबर को Police उत्तर प्रदेश के Lucknow में जानकीपुरम की सीता कॉलोनी स्थित हेरोइन बनाने वाली एक यूनिट तक पहुंची.

Police ने 35 वर्षीय बबलू को गिरफ्तार किया और उसके पास से 6.275 किलोग्राम हेरोइन बरामद की. इसके अलावा, Police ने 2.504 किलोग्राम सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड, एक गैस सिलेंडर, मिक्सर-ग्राइंडर, बर्तन, एक टब, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, पॉलीथीन और निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए.

बबलू से पूछताछ के बाद, Police ने काफी खोजबीन करके उत्तर प्रदेश के बरेली से रुखसार अली उर्फ ​​राजू को गिरफ्तार कर लिया. रुखसार को इस निर्माण इकाई का कथित मालिक और मुख्य सप्लायर माना जा रहा है. Police के अनुसार, रुखसार पहले भी एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) से जुड़े तीन मामलों में शामिल रहा है.

6 अक्टूबर को, बरेली में 38 वर्षीय अजाज अहमद को गिरफ्तार किया गया. उस पर रुखसार को कच्ची अफीम सप्लाई करने का आरोप है. Police ने उसके पास से 501 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की.

16 अक्टूबर को यूपी के बदायूं से 20 वर्षीय मोहम्मद अजहर को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि वह अजाज को हेरोइन और कच्ची अफीम सप्लाई करता था. Police ने उसके पास से 551 ग्राम हेरोइन, 9,81,700 रुपए नकद और एक कार बरामद की.

18 अक्टूबर को Police टीम Jharkhand के चतरा जिले में पहुंची और 31 वर्षीय प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया. वह अन्य आरोपियों को कच्ची अफीम सप्लाई करता था और अपनी कृषि भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती में शामिल था.

–

एसडी/एबीएम

Share