Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का चले मामला

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन का चुनाव आयोग पर हमला, बोले ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का चले मामला

Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का चले मामला

Mumbai , 23 अक्टूबर . Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट में अनियमितता और नियम बदलने को लेकर स्पष्ट जवाब मांगा और कहा कि उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला चलना चाहिए.

Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, “इंडिया गठबंधन के साथ बैठक चल रही है और निरंतर Government को घेरने का जो प्रयास चल रहा है, उसमें हम साझेदारी से भी लोग कोशिश करते हैं. चुनाव आयोग का मूल जो आपत्ति है, पिछले ही समय में उन्होंने जो अनियमितता की है, उसको लेकर ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए. हम पूछना चाहते हैं कि नियम क्यों बदले गए? इसको लेकर भी स्पष्टता करनी चाहिए.”

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, किसी निजी कंपनी को वोटर लिस्ट का पूरा एक्सेस देते हुए उनका नियंत्रण बढ़ाना और यह सारा डेटा विदेशियों के हाथों में देना, इसको लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रद्रोह जैसे गंभीर आरोपों के तहत मामला चलाया जाना चाहिए. खरीद-फरोख्त बहुत दिनों से शुरू हो गई थी. “पैसा फेंको, तमाशा देखो” सत्ताधीशों का यह अहंकार है, लेकिन उनको करारा जवाब वोटर देंगे.

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि Maharashtra की Supreme Court की कार्रवाई को लेकर Government जो है, वह बेशर्म बनी हुई है, मूकदर्शक बनी हुई है. यह बहुत ही निंदनीय है. यदि आज एक लाख रुपए देने और संपूर्ण ऋणमाफी का Government ऐलान करे, तब भी जनता सब समझती है.

Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सभी जगहों पर महाविकास आघाड़ी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है. हमें उम्मीद है कि हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा और हम बड़ी संख्या में सीटें जीतेंगे. पूरे Maharashtra में हमारा अच्छा प्रदर्शन होगा.

Prime Minister मोदी के ‘India को मिट्टी में मिलाने की कोशिश’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले अपने उन वादों का हिसाब दें जो उन्होंने 12 साल पहले किए थे. उनमें से कितने पूरे किए? वादे पूरे न कर पाने और झूठ बोलने को लेकर उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह Government दमनकारी रवैया अपना रही है और हर जगह विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है.

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि एसआईआर को लेकर जनआंदोलन हो चुका है. ‘ऑफ द पीपल, बाय द पीपल, फॉर द पीपल’ और ‘वन मैन, वन वोट, वन वैल्यू’ की जो लड़ाई है, उसे आगे भी लड़ना होगा.

सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमारी नेता हैं. उन पर बार-बार जो निराधार और घिनौने आरोप लगाए गए, उनके बावजूद उन्होंने India की बहू के रूप में, राजीव गांधी की विधवा के रूप में, देश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. देश की प्रगति और विकास के लिए उन्होंने हमेशा आवाज उठाई.

उन्होंने कहा कि जब 2004 में कांग्रेस को बहुमत मिला, तब उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर Prime Minister पद तक ठुकरा दिया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूरे परिवार ने भी कठिन परिस्थितियों का सामना किया है. उनके जीवन का सफर, उनके अपने शब्दों में लोगों के सामने आएगा. इंदिरा गांधी की किताब हो या अन्य नेताओं की आत्मकथाएं, उसी परंपरा में यह भी एक प्रेरणादायक पुस्तक होगी.

–

केके/वीसी

Share