Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

दिल्ली: त्रिपुरा के युवक के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार मामले में इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन को एक दिन की न्यायिक हिरासत भेजा

दिल्ली: त्रिपुरा के युवक के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार मामले में इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन को एक दिन की न्यायिक हिरासत भेजा

New Delhi, 23 अक्टूबर . त्रिपुरा के एक युवक के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमान से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए social media इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन को तीस हजारी कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसे Friday को ड्यूटी जज के समक्ष पेश किया गया.

सुनवाई के दौरान दिल्ली Police ने अदालत से आमिर शौकीन की छह दिन की Police हिरासत की मांग की. हालांकि, शौकीन की ओर से पेश वकील ने इस मांग का विरोध किया.

बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में कहा, ”हमें First Information Report की प्रति उपलब्ध कराई जानी चाहिए. अभी तक हमें First Information Report की कॉपी नहीं दी गई है और न ही गिरफ्तारी के कारण बताए गए हैं.”

अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आमिर शौकीन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अब उन्हें Saturday को संबंधित अदालत के समक्ष दोबारा पेश किया जाएगा.

दिल्ली Police ने 22 अक्टूबर को social media इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन को त्रिपुरा के एक युवक के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमान से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई social media पर एक विवादित वीडियो वायरल होने और उसके संबंध में First Information Report दर्ज होने के कुछ घंटों बाद की गई थी.

Police ने सदर बाजार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 192, 196, 352 और 353 के तहत मामला दर्ज किया है.

विवाद बढ़ने के बाद आमिर शौकीन ने social media पर माफी भी मांगी थी. उन्होंने दावा किया था कि वायरल वीडियो एक पूर्व-निर्धारित स्क्रिप्ट के तहत बनाया गया था और वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति उनका परिचित है. शौकीन के मुताबिक, दोनों के बीच बातचीत मजाकिया अंदाज में हुई थी और उनका किसी की भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था.

दिल्ली Police ने त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम दिल्ली की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था. संगठन ने आरोप लगाया था कि इंस्टाग्राम पर प्रसारित वीडियो में त्रिपुरा के एक युवक के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है, जिससे पूर्वोत्तर India के लोगों के प्रति भेदभाव और नस्लीय टिप्पणियों को बढ़ावा मिल सकता है.

शिकायत में कहा गया था कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह व्यक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है. संगठन ने Police से तत्काल कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

बता दें कि Union Minister किरण रिजिजू द्वारा social media पर यह मामला उठाए जाने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था. फिलहाल दिल्ली Police मामले की जांच कर रही है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share