टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग पर मिलिंद सोमन बोले- समाज को उठाना होगा सख्त कदम

Mumbai , 22 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. इस मामले पर Actor और मॉडल मिलिंद सोमन का कहना है कि सेलेब्स की सुरक्षा के लिए अब हमेशा सतर्क रहना बहुत जरूरी है.
मिलिंद ने के साथ बातचीत में कहा कि इस तरह की घटनाओं के बाद लोगों के मन में डर तो आता ही है, लेकिन सुरक्षा बढ़ाने और खुद की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने से हालात फिर से सामान्य हो सकते हैं.
उन्होंने कहा, “कुछ हद तक ऐसा है. जाहिर है, जब कोई घटना होती है, तो लोग कुछ समय के लिए डर में रहते हैं, लेकिन फिर सब कुछ सामान्य हो जाता है, क्योंकि उस दौरान सुरक्षा में सुधार होता है और हम अपनी सुरक्षा के लिए क्या कर सकते हैं, इसके बारे में बहुत कुछ सीखते हैं, लेकिन हर बार जब कोई समस्या पैदा करना चाहता है, तो वह उसका नया तरीका ढूंढ ही लेता है.”
Actor का कहना है कि आगे आने वाले खतरे को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है और उन्हें इसके लिए बस सही कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा, “एक समाज के तौर पर हमें इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है कि इन लोगों ने कौन सा नया तरीका शुरू कर दिया है. यह कौन सा नया रास्ता है. चाहे वो India में हों, Mumbai में या दुनिया के किसी भी कोने में हों. कुछ लोग हमेशा अपने ही तरीके से काम करते हैं और अगर उनका तरीका समाज के हिसाब से सही नहीं है, तो समाज को यह कदम उठाना होगा कि समाज के काम करने के तरीके में कोई रुकावट न आए.”
बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की यह घटना 18 अक्टूबर को Mumbai के जुहू इलाके में पुष्पा नरसी पार्क के बाहर एक फुटबॉल क्लब के पास हुई थी. इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर घायल हो गए थे. इस घटना के बाद से कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.
–
एनएस/एबीएम


