झारखंडः चतरा में 60 लाख के जेवर चोरी का खुलासा, ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार

चतरा, 19 जुलाई . Jharkhand के चतरा जिले के इटखोरी बाजार में एक ज्वेलरी व्यवसायी की बाइक की डिक्की से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के जेवर चोरी करने के मामले का Police ने खुलासा करते हुए Odisha के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय ‘गुलगुलिया’ गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो विभिन्न राज्यों में ज्वेलरी कारोबारियों और वाहन चालकों को निशाना बनाता रहा है.

Police अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने Sunday को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान Odisha के जाजपुर जिले के जाखापुर थाना क्षेत्र स्थित दशमनिया गांव निवासी दीपक प्रधान के रूप में हुई है. उससे पूछताछ में गिरोह की कार्यप्रणाली और कई अहम जानकारियां मिली हैं. यह वारदात 12 जुलाई को इटखोरी बाजार में हुई थी.

आरोपी ने घटना से पहले कई दिनों तक ज्वेलरी व्यवसायी दिलीप सोनी की गतिविधियों की रेकी की. इसके बाद वह ग्राहक बनकर दुकान पहुंचा और आधा किलो सोना सस्ते दाम पर बेचने का झांसा दिया. इसी दौरान उसने व्यवसायी की दिनचर्या, आवाजाही और जेवर ले जाने के तरीके की जानकारी जुटाई. बाद में मौका मिलते ही बाइक की डिक्की से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर फरार हो गया.

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चतरा जिले के पत्थलगड़ा और जोरी थाना क्षेत्रों में ज्वेलरी कारोबारियों को निशाना बनाने की घटनाओं में भी शामिल रहा है. उसके आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है. जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह का संचालन Odisha से किया जा रहा था. Police के अनुसार गिरोह का सरगना आकाश प्रधान है, जो सदस्यों को विभिन्न राज्यों में वारदात अंजाम देने के लिए भेजता था और इसके बदले उन्हें मासिक भुगतान करता था.

गिरोह में Odisha के दशमनिया और आसपास के गांवों के कई युवक शामिल हैं. Police ने बताया कि गिरोह के सदस्यों को हैदराबाद में विशेष प्रशिक्षण दिया जाता था. उन्हें वाहन की डिक्की बिना क्षति पहुंचाए खोलने, भीड़ में पहचान छिपाने, रेकी करने और वारदात के बाद तेजी से फरार होने के तरीके सिखाए जाते थे. प्रशिक्षण के बाद उन्हें अलग-अलग राज्यों में सक्रिय किया जाता था. Police अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

–

एसएनसी/पीएम

Leave a Comment