दुर्गापूजा में सुरक्षा से लेकर पर्यावरण तक पर सीएम हेमंत सोरेन का जोर, समितियों से सहयोग की अपील की

रांची, 6 अक्टूबर . Jharkhand में दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने को लेकर Chief Minister हेमंत सोरेन ने प्रशासन को कानून-व्यवस्था, यातायात, बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया है. Chief Minister ने पूजा समितियों से भी पर्यावरण अनुकूल तरीके से मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था करने और पूजा पंडालों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है.

Chief Minister ने Tuesday को कांके रोड स्थित Chief Minister आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न शांति समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान ये निर्देश दिए.

पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने Chief Minister को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों के भ्रमण और महाआरती में शामिल होने का आमंत्रण दिया. पूजा समितियों ने जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों के दौरान मिल रहे सहयोग के लिए Chief Minister के प्रति आभार जताया.

प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रशासन के साथ लगातार बैठकें कर पूजा से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. Chief Minister ने प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण स्वीकार करते हुए दुर्गापूजा के दौरान विभिन्न पंडालों में जाने की बात कही.

Chief Minister ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था और परंपरा का पर्व है, लेकिन इसके आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी जुड़ी है. उन्होंने पूजा समितियों और प्रशासन के बीच समन्वय से मूर्ति विसर्जन के लिए वैकल्पिक और पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था तैयार करने का सुझाव दिया.

उन्होंने कहा कि विसर्जन के बाद तालाबों और जलाशयों में प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण की भी रक्षा हो सके. उन्होंने पूजा पंडालों में नशामुक्ति जागरूकता से संबंधित बैनर और होर्डिंग लगाने की अपील भी की.

समितियों ने भरोसा दिया कि पंडालों में नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सुविधा मिले. पंडालों और प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन, बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए.

बैठक में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय Police अधीक्षक राकेश रंजन समेत प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

–

एसएनसी/एएसएच

Leave a Comment