झारखंड सरकार अपराधियों को छूट दे रही है: तेजप्रताप यादव

Patna, 27 दिसंबर . जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि Jharkhand Government में अपराधियों को छूट दी जा रही है.

तेज प्रताप का यह बयान देवघर में भाजपा नेता आशुतोष कुमार के भाई आलोक कुमार की मौत के बाद आया है.

Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम वृंदावन के भगवान कृष्ण के भक्त हैं, और दुख की इस घड़ी में मैं एक भाई की तरह हर संभव तरीके से परिवार के साथ खड़ा हूं. देवघर में जो घटना हुई और जिस तरह से राज्य प्रशासन कथित तौर पर अपराधियों को राहत दे रहा है, वह बहुत चिंताजनक है. हम मांग करते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

उन्होंने कहा कि वे Chief Minister से मांग करते हैं कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

जान से मारने की धमकी को लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा कि social media के ज़रिए धमकियां मिलने के बाद हमने यह मुद्दा उठाया. हमने एक चिट्ठी लिखकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दी और Police स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई.

बताते चलें कि राजद से निष्कासित होने के बाद तेजप्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनशक्ति जनता दल का गठन किया. तेजप्रताप ने महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख पाए.

धमकी मिलने के बाद उन्होंने Government से गुहार लगाई है. Government की ओर से कहा गया है कि पत्र मिला है, पूरे मामले को देखा जा रहा है.

बता दें कि हाल ही में तेजप्रताप यादव ने दावा किया था कि उनकी पार्टी, जनशक्ति जनता दल, का विस्तार किया जा रहा है. दिल्ली और यूपी में अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है और बंगाल के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी. तेजप्रताप ने यह अभी नहीं बताया है कि बंगाल के विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

डीकेएम/डीएससी

Leave a Comment