ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर अलर्ट मोड में झारखंड सरकार, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

रांची, 14 मई . Jharkhand में हालिया ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर राज्य Government अलर्ट मोड में आ गई है. आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी उपायुक्तों को राहत और बचाव कार्य में तत्परता बरतने का निर्देश देते हुए प्रभावित इलाकों की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है.

मंत्री इरफान अंसारी ने Thursday को विभागीय सचिव विप्रा भाल के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम की स्थिति, ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान और संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई.

बैठक के बाद जारी निर्देश में मंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि ओलावृष्टि, तेज बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए और किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट Government को भेजी जाए.

मंत्री ने कहा कि जिन किसानों की फसलें ओलावृष्टि या खराब मौसम से प्रभावित हुई हैं, उन्हें नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए जिला प्रशासन को तेजी से कार्रवाई करने को कहा गया है.

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव दल पूरी तरह सक्रिय रहें और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाए. साथ ही आम लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों के प्रति जागरूक करने और आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य Government किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे. Government के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. कई जिलों में फसल क्षति का आकलन शुरू कर दिया गया है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment