महिलाओं की सुरक्षा और हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई: निशीथ प्रमाणिक

सिलीगुड़ी, 16 मई . पश्चिम बंगाल Government में मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने हिंसा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में हम इस तरह आगे बढ़ रहे हैं कि जो कोई भी किसी भी मामले में अन्याय करेगा तो उसे सजा मिलेगी. चाहे बात महिलाओं की गरिमा की हो या हिंसा की, हमने हिंसा के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है.

निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि गुंडागर्दी और हिंसा को लेकर Police को पूरी छूट दी गई है. जहां कहीं भी गुंडागर्दी और हिंसा की कोशिश की जाएगी, वहां Police तत्काल एक्शन लेगी. कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए Police एक्शन लेने से पीछे नहीं हटेगी.

उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी अब इतिहास बन चुकी है. लोगों ने टीएमसी को ‘टाटा-बाय-बाय’ कह दिया है. टीएमसी में अब कुछ भी नहीं बचा है, इसलिए इसके बारे में ज्यादा सोचने की कोई जरूरत नहीं है. अब ध्यान सिर्फ विकास पर होना चाहिए, और हम विकास पर ही ध्यान देंगे.

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ First Information Report पर BJP MP राजू बिस्टा ने कहा कि टीएमसी Government और ममता दीदी की वजह से अब तक अभिषेक बनर्जी कानून से बचे हुए थे. कानून अपना काम करेगा. हम बदले की भावना से काम नहीं करेंगे. हम सकारात्मक सोच में बदलाव लाने के लिए काम करेंगे, लेकिन जिसने जनता का पैसा खाया है, जिसने भ्रष्टाचार किया है और जिसने पश्चिम बंगाल को ठगा है, उसके खिलाफ कानून अपना काम करेगा.

BJP MP जगन्नाथ Government ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ First Information Report पर कहा कि यह पहले ही हो जाना चाहिए था. जिस तरह के बयान दिए जाते हैं, वह एक धमकी भरी भाषा है. इस तरह की तीखी टिप्पणियां उचित नहीं हैं, और ऐसे मामलों में कोई भी कानून की मदद ले सकता है.

टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की कोशिशों पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद हमने 4 मई से ही कुछ टीएमसी सदस्यों को भाजपा के झंडे थामे और मिठाइयां बांटते देखा है. हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और Chief Minister सुवेंदु अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, अगले कम से कम एक महीने तक टीएमसी सदस्यों को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment