
दरभंगा, 14 मई . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी Thursday को दरभंगा हवाई अड्डा की सुरक्षा के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के Police महानिदेशक प्रवीर रंजन को सीआईएसएफ का झंडा एवं सांकेतिक चाबी प्रदान कर उन्हें दरभंगा हवाई अड्डा की सुरक्षा की कमान सौंपी.
सीएम सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और काफी महत्वपूर्ण है. Prime Minister Narendra Modi की अपील को ध्यान में रखते हुए यहां छोटे स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. India की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए Prime Minister ने देशवासियों से हरसंभव सहयोग करने की अपील की है.
उन्होंने कहा कि इससे ईंधन की बचत होगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. सीएम ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, Prime Minister Narendra Modi एवं पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के द्वारा मिथिलांचल में कराए गए विकास कार्यों के कारण ही यहां का पूरा परिदृश्य बदल गया है.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005-06 में बिहार से प्रति वर्ष हवाई यात्रा करने वालों की संख्या मात्र 2.5 लाख के करीब थी, जो अब बढ़कर 50 लाख से अधिक हो गई है. अगले 5 वर्षों में बिहार में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाना हमारा लक्ष्य है. हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि अगले पांच वर्षों में बिहार से 4 से 5 करोड़ लोग हवाई यात्रा कर सकें.
उन्होंने कहा कि पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने न सिर्फ बिहार में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया, बल्कि एयरपोर्ट का विस्तार करने की दिशा में भी काफी काम किया है. बिहार में एम्स स्थापित करने के लिए भूमि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की. उनके इस काम को हम आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि दरभंगा का यह एयरपोर्ट मात्र एक स्थान नहीं है, बल्कि यह मिथिलांचल के उत्पादों को दुनिया के मार्केट में पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. अगले पांच वर्षों में राज्य Government यहां बंद पड़ी अशोक पेपर मिल की जगह नया उद्योग स्थापित करने की दिशा में काम करेगी.
Chief Minister ने भरोसा देते हुए कहा कि सभी जिलों में एयर ट्रैफिक का विस्तार करना है, वह चाहे एयरपोर्ट के रूप में हो, एयर स्ट्रिप के रूप में हो या हेलीपोर्ट के रूप में हो. मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सहरसा और वीरपुर में एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए टेंडर हो गया है. पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो चुका है. मुंगेर, अजगैबीनाथ, भागलपुर तथा बेगूसराय के एयरपोर्ट को भी हर हाल में चालू कराना है.
उन्होंने यहां के लोगों की मांग को लेकर विश्वास दिलाया कि वे दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण बाबा विद्यापति जी के नाम पर होने के लिए Prime Minister से आग्रह करेंगे. इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का भी काम कराना है.
–
एमएनपी/डीकेपी