झारखंड: बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पंचायतों को मिला तोहफा, सीएम ने बांटे 9 करोड़

रांची, 24 अप्रैल . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य Government की प्राथमिकता के केंद्र में अंतिम व्यक्ति और सुदूरवर्ती गांव हैं. उन्होंने कहा कि राज्य का समग्र विकास तभी संभव है, जब गांवों का विकास सुनिश्चित हो.

Chief Minister Friday को राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित ‘Chief Minister पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के बीच 9 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई.

कार्यक्रम के दौरान भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से संबंधित ‘टर्म्स ऑफ एंगेजमेंट’ के तहत एक समझौते की औपचारिक प्रक्रिया भी पूरी की गई. इसके तहत अब पंचायत स्तर पर आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि ग्रामीणों को इसके लिए इधर-उधर भटकना न पड़े.

Chief Minister ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे Government और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उनकी कार्यकुशलता से ही विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है. उन्होंने कहा कि Government का ध्यान गांवों से शुरू होता है और इसी कारण प्रशासनिक अधिकारी पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए Chief Minister ने कहा कि स्थानीय जरूरतों का बेहतर आकलन पंचायत प्रतिनिधि ही कर सकते हैं. उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए पुराने तालाबों के गहरीकरण और चापानलों के पास शॉकपिट निर्माण की सलाह दी. साथ ही, ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि Government ऐसी बिजली की खरीद करेगी.

अपने संबोधन में Chief Minister ने पूर्ववर्ती Government पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान Government के कार्यकाल में भूख से मौत की कोई घटना नहीं हुई है.

Chief Minister ने कहा कि Government संवेदनशील है और बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से Governmentी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया. साथ ही, संताल परगना क्षेत्र में शुरू की गई लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायत स्तर तक मजबूत नेटवर्क विकसित किया जा रहा है, ताकि Government और जनता के बीच संपर्क निरंतर बना रहे.

एसएनसी/डीएससी

Leave a Comment