पंजाब की जनता का आप आदमी पार्टी पर से विश्वास खत्म: सुनील जाखड़

चंडीगढ़, 24 अप्रैल . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है. उन्होंने Friday को कहा कि पंजाब के लोगों का ‘आप’ पर से विश्वास खत्म हो चुका है. यही वजह है कि आप के नेता पार्टी छोड़ने को मजबूर हैं. उनकी यह टिप्पणी आप राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत तीन सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद आई.

सुनील जाखड़ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “उन सभी सांसदों का हार्दिक स्वागत है जिन्होंने सही समय पर डूबती हुई आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया.”

उन्होंने कहा कि आप के कुशासन, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की कमी के कारण पंजाब की जनता का पार्टी पर से विश्वास पहले ही खत्म हो चुका है. साथ ही, पार्टी द्वारा जनहित की अवहेलना करने के बाद, इसके भीतर के नेक इरादे वाले लोग भी पार्टी छोड़ने को विवश हो रहे हैं.

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा Friday को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी थे. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर सभी का स्वागत किया.

इससे पहले राघव चड्ढा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज, India के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है. सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के अध्यक्ष को सौंपा गया था. मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ, व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे.

वहीं, आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ करार दिया है. पार्टी का आरोप है कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का भय दिखाकर आप के नेताओं को तोड़ने की साजिश रची गई है.

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के माध्यम से भाजपा पंजाब की भगवंत मान Government को अस्थिर करना चाहती है. उन्होंने कहा कि यह पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ धोखा है. पंजाब की जनता इसको कभी नहीं भूलेगी.

एमएस/

Leave a Comment