Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

झारखंड : पाकुड़ में 21 वर्षीय विवाहिता की हत्या, घर पर मिला खून से लथपथ शव

Jharkhand : पाकुड़ में 21 वर्षीय विवाहिता की हत्या, घर पर मिला खून से लथपथ शव

पाकुड़, 8 जुलाई . Jharkhand के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय महिला की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई. मृतका की पहचान मालुति मरांडी के रूप में हुई है, जो डूमचीर जेटकाटोला गांव में रहती थी. Wednesday को उसका शव घर के बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला.

जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह वारदात अंजाम दी गई, उस वक्त वह घर पर अकेली थी. उसकी मां कहीं बाहर गई थी. घर लौटने पर जब उन्होंने घर में खून के छींटे देखे तो उन्होंने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर अमड़ापाड़ा थाना Police घटनास्थल पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर किसी भारी या धारदार वस्तु से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं.

Police के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के समय और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. मृतका की मां ने Police को बताया कि मालुति की अब तक तीन शादियां हो चुकी थीं और फिलहाल वह अपने पतियों से अलग होकर उसके साथ रह रही थी. इस जानकारी के बाद Police ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है.

अधिकारियों का कहना है कि महिला के वैवाहिक जीवन से जुड़े विवाद, आपसी रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगड़ा के नेतृत्व में Police टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है.

Police मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले महिला की किन लोगों से बातचीत हुई थी और वारदात के समय उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे. Police अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

–

एसएनसी/एसके

Share