Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है’, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव पर मंत्री दिलीप घोष

‘लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है’, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव पर मंत्री दिलीप घोष

मिदनापुर, 16 अक्टूबर . पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, कृषि विपणन और पशु संसाधन विकास मंत्री दिलीप घोष ने दुर्गा पूजा, सीजेपी के तिरंगा मार्च, महुआ मोइत्रा कोर्ट केस, इमरान खान के एग्जिट नोटिस समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुर्गा पूजा को लेकर दिलीप घोष ने कहा, “काफी अच्छा वातावरण है और मौसम भी शानदार है. बंगाल में महाषष्ठी से नवदशमी तक मां की मुख्य रूप से पूजा शुरू होती है. इस बार तो पहले से ही पूजा का उद्घाटन किया जा चुका है और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. आज से पंडालों में मां की पूजा की जाएगी. इस बार ऐतिहासिक पूजा होगी. Government की ओर से महालया के दिन से ही पूजा का उद्घाटन किया गया था. इसका भी असर है और लोग अपार उत्साहित हैं.”

सीजेपी के ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर दिलीप घोष ने कहा, “India एक धार्मिक देश है, परंपरा के अनुसार पूरे देश में नवरात्रि और दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. इस समय भी इनको शांति नहीं है. Political आंदोलन करके लोगों की खुशी में बाधा डाल रहे हैं और देश में तनाव फैला रहे हैं. जनता इसका हिसाब करेगी.”

महुआ मोइत्रा के मामले पर दिलीप घोष ने कहा, “विरोधी लोगों में बौखलाहट बढ़ गई है. इनके पास कोई हिसाब-किताब नहीं है. कोई Supreme Court चला जाता है, किसी की ओर से कुछ लिख दिया जाता है.”

Actor इमरान खान के एग्जिट नोटिस पर दिलीप घोष ने कहा, “देश में रहकर परंपरा और संस्कृति का विरोध करने पर आज का India समर्थन नहीं करेगा.”

आरक्षण को लेकर Supreme Court के फैसले पर दिलीप घोष ने कहा, “देश में लोगों को आरक्षण की सुविधा दी गई है, लेकिन किसी को डबल सुविधा नहीं मिलनी चाहिए. देश में इसका विरोध है. इस पर कानून भी बनना चाहिए.”

डेंगू को लेकर दिलीप घोष ने कहा, “बारिश के बाद यहां डेंगू के मामले बढ़ते हैं. इसको लेकर Government सचेत है. षष्ठी के दिन हम लोग यहां बैठे हैं, जहां डेंगू को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की ओर से छिड़काव किया जा रहा है. Government सचेत है, लोगों को भी इसके प्रति सचेत रहना चाहिए.”

–

एसडी/एबीएम

Share