जापान की प्रधानमंत्री का तीन दिवसीय भारत दौरा: 2 जुलाई को पीएम मोदी के साथ करेंगी शिखर वार्ता

New Delhi, 30 जून . जापान की Prime Minister साने ताकाइची 1 से 3 जुलाई, 2026 तक अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर India में रहेंगी. इस दौरान वह 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी और Prime Minister Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी. यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को नई गति देना है.

विदेश मंत्रालय ने जापानी पीएम के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण दिया है. इसके अनुसार, Prime Minister ताकाइची 1 जुलाई की शाम 7 बजे New Delhi के वायु सेना स्टेशन (एएफएस) पालम पहुंचेंगी, जहां उनका आधिकारिक स्वागत किया जाएगा.

2 जुलाई को सुबह 10 बजे President भवन में उनका औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित होगा. इसके बाद सुबह 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में Prime Minister Narendra Modi के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी. दोनों नेता रक्षा, आर्थिक सुरक्षा, व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), दूरसंचार और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं.

बैठक के बाद दोपहर 1:10 बजे दोनों देशों के बीच कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान होगा. इसके बाद Prime Minister मोदी और Prime Minister ताकाइची संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करेंगे.

दोपहर 3 बजे Prime Minister ताकाइची New Delhi के होटल ताज पैलेस में आयोजित भारत-जापान बिजनेस फोरम में भाग लेंगी, जहां दोनों देशों के उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहने की संभावना है.

16वें शिखर सम्मेलन का एक प्रमुख उद्देश्य ‘आर्थिक सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा’ को आगे बढ़ाना भी है, जिस पर पिछले साल ही हस्ताक्षर किए गए थे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते का मकसद दोनों देशों की रक्षा क्षमताओं और सैन्य तैयारियों को मजबूत करना है. इसके लिए दोनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, साझा अभ्यास और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन, 3 जुलाई को सुबह 11 बजे जापान की Prime Minister टोक्यो के लिए रवाना होंगी.

–

केआर/

Leave a Comment