
जालंधर, 9 जनवरी . जालंधर Police कमिश्नरेट की तरफ से बताया गया कि दिल्ली की पूर्व सीएम और सदन में विपक्ष की नेता आतिशी का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में First Information Report दर्ज की गई है.
जालंधर Police कमिश्नरेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली विधानसभा की विधायक और नेता प्रतिपक्ष आतिशी का एडिटेड और डॉक्टर्ड वीडियो अपलोड और सर्कुलेट करने के मामले में इकबाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी. इस शिकायत के आधार पर First Information Report दर्ज की गई है.
बताया गया कि social media प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट अपलोड किए गए हैं, जिनमें एक छोटा वीडियो क्लिप है जिसमें दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी कथित तौर पर गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा वाली बातें कर रही हैं, और साथ में बहुत भड़काऊ कैप्शन भी हैं.
शिकायत के बाद दिल्ली Government में मंत्री कपिल मिश्रा के वीडियो को डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच के लिए डायरेक्टर, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, पंजाब भेजा गया. फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट से पता चला कि आतिशी ने अपने ऑडियो में ‘गुरु’ शब्द नहीं बोला है, जैसा कि social media पर शेयर किए जा रहे वीडियो क्लिप में दिखाया जा रहा है.
Police की तरफ से बताया गया कि वीडियो के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है ताकि कैप्शन में ऐसे शब्द शामिल किए जा सकें, जो आतिशी ने कभी बोले ही नहीं.
बता दें कि दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण पर चर्चा की मांग को लेकर दिल्ली के आप विधायकों ने विधानसभा में जबरदस्त हंगामा किया था. इसी हंगामे के दौरान आतिशी माइक बंद होने पर भी सदन में बोल रही थीं. इसका वीडियो शेयर कर उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा वाली बातें कहीं.
हालांकि, पंजाब की जालंधर Police का कहना है कि शिकायत के आधार पर उन्होंने जांच की और पाया कि वीडियो एडिटेड है. इसके बाद दिल्ली Government में मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ First Information Report दर्ज कर ली गई है.
–
एएमटी/एबीएम