
मनीला, 22 जुलाई . मनीला में विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर का विभिन्न देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात का सिलसिला जारी है. इसी के तहत वो अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मिले.
अमेरिकी समकक्ष संग जयशंकर ने ‘भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के प्रमुख क्षेत्रों की समीक्षा की और क्षेत्रीय, वैश्विक तथा बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.
बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मनीला में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मिलकर खुशी हुई. हमारी बातचीत भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की प्राथमिकताओं पर केंद्रित रही, जिनमें व्यापार एवं शुल्क (टैरिफ), ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शामिल हैं. हमने क्षेत्रीय, वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी संक्षिप्त विचार-विमर्श किया.”
जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से भी मुलाकात की और Prime Minister Narendra Modi की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान हुए समझौतों और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से मुलाकात कर खुशी हुई. Prime Minister Narendra Modi की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान हुए परिणामों पर आगे की चर्चा की.”
Prime Minister Narendra Modi ने 8 से 10 जुलाई के बीच मेलबर्न में आयोजित ऑस्ट्रेलिया-India वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था. इस दौरान Prime Minister मोदी और ऑस्ट्रेलियाई Prime Minister एंथनी अल्बनीज की मौजूदगी में 18 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे, जिनमें रक्षा सहयोग और यूरेनियम आपूर्ति से संबंधित असैन्य परमाणु समझौता भी शामिल था.
इससे पहले Wednesday को जयशंकर ने फिलीपींस की विदेश मंत्री मा. थेरेसा पी. लाजारो से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हालिया घटनाक्रमों की समीक्षा की.
जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज मनीला में फिलीपींस की विदेश मंत्री मा. थेरेसा पी. लाजारो से मिलकर खुशी हुई. व्यापार एवं निवेश, शिक्षा, रक्षा एवं सुरक्षा, समुद्री सहयोग, क्षमता निर्माण और विकास सहयोग जैसे क्षेत्रों में हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर सार्थक चर्चा हुई.”
उन्होंने बताया कि बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया.
वहीं, फिलीपींस की विदेश मंत्री लाजारो ने भी एक्स पर कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर “सार्थक चर्चा” हुई और फिनटेक, व्यापार एवं निवेश, उच्च शिक्षा, दवा उद्योग, रक्षा, समुद्री सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.
आसियान शिखर सम्मेलन और इन मुलाकातों को लेकर India में अमेरिका के राजदूत ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “आज मनीला में क्वाड देशों की बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ शामिल हुआ. मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ठोस परिणाम सुनिश्चित करने को लेकर बेहद सार्थक चर्चा हुई. हम चारों देशों की सोच एक सी ही है.”
–
केआर/