
आजमगढ़, 10 अक्टूबर . योगी Government में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया. उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने को लेकर दावा किया कि सीएम योगी अखिलेश यादव के गढ़ में भी चुनाव लड़कर जीत सकते हैं. इसके अलावा, राजभर ने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन, राम मंदिर से जुड़े आरोपों, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और social media पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर भी प्रतिक्रिया दी.
अखिलेश यादव के खिलाफ अपने बयान पर कायम रहते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैं बिल्कुल सही कह रहे हैं. योगी आदित्यनाथ मैनपुरी से भी चुनाव लड़कर जीत सकते हैं.
अखिलेश यादव द्वारा जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन को नई चेतना का प्रतीक बताए जाने पर राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अब अखिलेश यादव को नई चेतना आ गई है. उद्योगपतियों से पैसा लेकर टिकट दिए जाते हैं और भाजपा के विरोध के बाद प्रत्याशी पीछे हट गए. राजभर ने सवाल उठाया कि Samajwadi Party ने तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा और दूसरे प्रत्याशी के रूप में धनीराम को क्यों लाया गया. उन्होंने कहा कि पार्टी में नाई, प्रजापति, पाल, विश्वकर्मा, लोहार, निषाद, बिंद, मल्लाह, राजभर, चौहान, पटेल, ब्राह्मण या राजपूत समुदाय से किसी नेता को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता था. लेकिन, अखिलेश यादव ऐसे प्रत्याशी की तलाश में थे, जिसके पास पैसा हो.
राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले में राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश के सवाल पर राजभर ने कहा कि यदि गलत आरोप लगाए जाएंगे तो कार्रवाई होगी. संबंधित कंपनियों में भर्ती के मामले में न सपा नेता का नाम आया, न भाजपा नेता का और न ही साधु-संतों का. अनर्गल बयानबाजी और झूठ बोलने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है.
अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाने वाले बयान पर भी राजभर ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि न उन्हें मुहूर्त मिलेगा और न ही वह दर्शन करने जा पाएंगे.
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर अलर्ट और उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में 500 से अधिक महिला Policeकर्मियों की तैनाती पर राजभर ने कहा कि यह Government की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है.
इसके अलावा, social media पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ Police कार्रवाई का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
–
पीएसके