नोएडा: अस्पताल से नवजात शिशु का अपहरण, आठ घंटे में सकुशल बरामद; महिला गिरफ्तार

नोएडा, 10 अक्टूबर . गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 क्षेत्र में अस्पताल से तीन दिन के नवजात शिशु के अपहरण का मामला सामने आया है. एक अज्ञात महिला Governmentी योजना के तहत 2,500 रुपए दिलाने का झांसा देकर बच्चे के परिजनों से जान-पहचान बढ़ाने के बाद नवजात को लेकर फरार हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर फेस-2 थाने की Police ने मैनुअल इंटेलिजेंस और cctv फुटेज की मदद से कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे के भीतर नवजात को सकुशल बरामद कर लिया. Police ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को Police संरक्षण में लिया गया है. Police ने घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्कूटी भी बरामद की है.

Police के अनुसार, पीड़ित की पत्नी ने 6 अक्टूबर को भंगेल स्थित एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था. इसके दो दिन बाद, 8 अक्टूबर की शाम को एक अज्ञात महिला अस्पताल पहुंची. वहां उसने नवजात की मां और उसकी नानी से संपर्क किया. महिला ने उन्हें किसी Governmentी योजना के तहत 2,500 रुपए दिलाने का झांसा दिया और इसी बहाने उनसे जान-पहचान बढ़ाई. बताया गया है कि 9 अक्टूबर की सुबह महिला एक बार फिर अस्पताल पहुंची. इस दौरान वह नवजात शिशु को दुलारने लगी.

आरोप है कि महिला ने बातचीत में बच्चे के परिजनों को उलझा लिया और मौका पाकर तीन दिन के नवजात को अपने साथ लेकर अस्पताल से चली गई. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और Police को मामले की जानकारी दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना फेस-2 Police ने तत्काल जांच शुरू की. Police टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस के साथ अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में लगे cctv कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया.

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर Police ने कार्रवाई करते हुए एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया. Police ने बताया कि नवजात को सुरक्षित बरामद करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. इसके साथ ही मामले में एक नाबालिग को भी Police संरक्षण में लिया गया है. घटना में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद हुई है, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी. Police ने स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है.

Police पूछताछ में गिरफ्तार महिला की पहचान उपासना पत्नी सोनू कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम बावली, थाना बड़ौत, जिला बागपत के रूप में हुई है. उसका वर्तमान पता ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर बताया गया है. Police के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उपासना ने बताया कि उसकी बहन की कोई संतान नहीं है. इसी वजह से वह अपनी बहन को बच्चा देने के उद्देश्य से अस्पताल से नवजात शिशु को लेकर चली गई थी.

Police इस मामले में पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारियां जुटा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. इस मामले में थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर में मुकदमा अपराध संख्या 468/2026 दर्ज किया गया है. Police ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 137(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है.

–

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment