
New Delhi, 16 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे. उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो. साथ ही, कहा कि यह रथयात्रा India की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक अनूठी अभिव्यक्ति है.
Prime Minister मोदी ने Thursday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पवित्र रथयात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह India की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक अनूठी अभिव्यक्ति है. रथयात्रा से जुड़ी परंपराओं ने India और दुनिया भर में कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है. ये परंपराएं विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं.”
उन्होंने प्रार्थना की कि महाप्रभु जगन्नाथ सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें. वे हमें हमारे सभी प्रयासों के लिए शक्ति प्रदान करें और हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करें.
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे. उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो.”
इस अवसर पर Prime Minister मोदी ने ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, “देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत. पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते.”
‘संस्कृति सुभाषितम्’ में कहा गया है, “देवताओं के भी देव और संपूर्ण जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ की देवताओं से लेकर समस्त प्राणी श्रद्धापूर्वक उपासना करते हैं. उनका यश पवित्र और कल्याणकारी है. वे अविनाशी, अनंत और समस्त प्राणियों के हृदय में विराजमान परमात्मा हैं. ऐसे भगवान जगन्नाथ को बार-बार नमस्कार है.”
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई और मंगलकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “श्री जगन्नाथ जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो. जय जगन्नाथ.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, “समस्त देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं. विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है. यह पवित्र रथयात्रा India की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाती है. महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र व माता सुभद्रा से सभी की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करता हूं.”
–
डीसीएच/