बॉलीवुड के ‘शॉटगन’ शत्रुघ्न सिन्हा को जैकी श्रॉफ ने दी जन्मदिन बधाई

Mumbai , 9 दिसंबर . हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का परचम लहराने वाले Actor शत्रुघ्न सिन्हा अब राजनीति में ज्यादा सक्रिय रहते हैं. Tuesday को Actor अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर Actor जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शत्रुघ्न के गाने की तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, शत्रुघ्न सिन्हा.”

इस पोस्ट से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती कितनी गहरी है. दोनों ही Bollywood के बड़े और अनुभवी Actor हैं, जिन्होंने साथ में फिल्म ‘जवाब हम देंगे’ और ‘युद्ध’ में काम किया था.

दोनों अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए Bollywood में जाने जाते हैं, जहां जैकी एक स्टाइलिश हीरो के रूप में लोकप्रिय हुए, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा अपने ‘शॉटगन’ डायलॉग्स और विलेन-हीरो दोनों किरदारों के लिए मशहूर रहे हैं.

Actor शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘दोस्त’ से विलेन के तौर पर की थी. इस फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र और हेमा मालिनी भी अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म से Actor ने नेगेटिव रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. उनकी बुलंद आवाज और तीखे तेवरों ने भी खलनायक के रूप में उन्हें पहचान दिलाने में खूब मदद की थी.

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में कई फिल्में की, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी. Actor चाहते थे कि वे विलेन नहीं, बल्कि हीरो के रोल करें, लेकिन उनके चेहरे पर कट की वजह से निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में नहीं लिया करते थे. काफी रिजेक्शन के बाद Actor निराश हो गए और प्लास्टिक सर्जरी का पूरा मन बना लिया था, लेकिन देव आनंद ने उन्हें सलाह दी कि अपनी कमजोरी को ही ताकत बनाओ.

इसके बाद शत्रुघ्न ने यह सलाह मानी और प्लास्टिक सर्जरी का इरादा बदल लिया. बाद में यही कट का निशान उनकी ताकत बना. शत्रुघ्न सिन्हा ने शुरुआत में नेगेटिव रोल और साइड भूमिकाओं को भी इतने दमदार तरीके से निभाया कि दर्शकों के चहेते बन गए.

एनएस/एएस

Leave a Comment