
Ahmedabad, 9 दिसंबर . टेनिस प्रीमियर लीग का आयोजन 9 से 14 दिसंबर तक Ahmedabad में होगा. इस आयोजन को लेकर टेनिस खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह देखा जा रहा है.
Gujarat पैंथर्स के खिलाड़ी अनिरुद्ध ने से बात करते हुए कहा कि मैं लीग में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं. हमारी टीम बहुत अच्छी है. टीम के साथ कड़ी मेहनत करते हुए मैं बेहतर परिणाम हासिल करना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि Gujarat और विशेषकर Ahmedabad के लोग हमारा समर्थन करने के लिए आएं. दर्शकों का समर्थन बेहद जरूरी होता है. उनका समर्थन हमें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है.
फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी कैरोल मोनेट ने कहा, “मैं हेडवा बाय स्ट्राइकर के साथ प्रीमियर लीग में खेलती हूं. मैं इसमें हिस्सा लेकर बहुत खुश, प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रही हूं. मैं यहां पहली बार आई हूं और इस टीम के साथ पहली बार खेल रही हूं, इसलिए मैं बहुत खुश और बहुत उत्साहित हूं.”
हैदराबाद स्ट्राइकर्स के खिलाड़ी विष्णु वर्धन ने कहा, “यह बहुत खुशी की बात है कि इस साल टेनिस प्रीमियर लीग का सीजन 7 Ahmedabad में हो रहा है. Gujarat यूनिवर्सिटी में बहुत अच्छी सुविधाएं हैं. यहां पहले भी एक इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट हो चुका है, और सेंटर कोर्ट की सुविधाएं बहुत अच्छी हैं.”
टेनिस प्रीमियर लीग के को-फाउंडर कुणाल ठक्कर ने से कहा, “लीग में 8 टीमें हैं. हर टीम में तीन बड़े खिलाड़ी हैं. उसमें एक मार्की खिलाड़ी है, जो दुनिया के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में शुमार है. India के शीर्ष खिलाड़ी भी हर टीम का हिस्सा हैं. इसके अलावा, हर टीम के लिए रिजर्व खिलाड़ी भी रखे गए हैं. सभी 8 टीमें लगातार 5 दिन तक 100-100 अंकों के लिए मैच खेलेंगी. शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला Sunday को खेलेंगी.”
उन्होंने कहा, “Gujarat के लिए यह बड़ी बात है कि देश की सबसे बड़ी टेनिस प्रीमियर लीग का आयोजन यहां होने जा रहा है. इस आयोजन के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन Ahmedabad में होने की घोषणा हो चुकी है. उम्मीद है कि 2036 का ओलंपिक भी Ahmedabad में होगा. Ahmedabad खेल प्रेमियों की जगह है, जो भी यहां आएंगे उन्हें आनंद आएगा.”
कुणाल ठक्कर ने कहा कि लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा यहां मौजूद रहेंगे. Bollywood से रकुल प्रीत सिंह और सोनाली बेंद्रे भी अपनी टीम का समर्थन करने के लिए यहां आ रहे हैं. रोहन बोपन्ना जैसे बड़े खिलाड़ी भी इस इवेंट में खेलते हुए नजर आएंगे.
–
पीएके