गांधी परिवार ने बंगाली नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया : भाजपा सांसद सौमित्र खान

New Delhi, 9 दिसंबर . संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. Monday को Lok Sabha में India के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा हुई. इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं Lok Sabha सांसद प्रियंका गांधी ने सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाया कि उन्हें आजादी के 75 साल पूरे होने के बाद वंदे मातरम याद आया, जिस पर BJP MP सौमित्र खान ने निशाना साधा.

BJP MP सौमित्र खान ने से बात करते हुए कहा, “गांधी परिवार ने हमारे नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सम्मान नहीं दिया. अब जब संसद में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की बात हो रही है, तब भी कांग्रेस पार्टी ने उनको सम्मान नहीं दिया. प्रियंका गांधी और गांधी परिवार चाहते हैं कि सिर्फ उनके घर के लोगों को ही सम्मान मिले. आज मैं बंगाली और India का नागरिक होने के नाते गर्वित महसूस करता हूं.”

उन्होंने कहा, “भाजपा ने जो करके दिखाया, वो पहले भी किया जा सकता था, लेकिन 150 साल लग गए. ऐसा इसलिए क्योंकि देश में पहले कांग्रेस की Government थी. आज भाजपा Government ने एक बंगाली को जो सम्मान दिया, उसको लेकर मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं.”

इससे पहले Monday को Lok Sabha में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा के दौरान वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसते हुए कहा कि Government वंदे मातरम पर आज बहस इसलिए चाहती थी क्योंकि बंगाल में चुनाव होने वाले हैं. उन्होंने सवाल किया कि 75 साल से देश आजाद है तो वंदे मातरम पर बहस आज क्यों हो रही है?

शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले एक Political टकराव शुरू हो गया था, जब राज्यसभा सचिवालय ने कहा था कि सांसदों को संसद के अंदर ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. विपक्ष ने भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए पर India की आजादी और एकता के प्रतीकों से असहज होने का आरोप लगाया.

Tuesday को राज्यसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा होगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं. संसद का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा और आने वाले दिनों में ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा हंगामेदार रहने की संभावना है, क्योंकि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राष्ट्रगीत को लेकर अलग-अलग राय है.

एससीएच/एएस

Leave a Comment