मुझे एक्टर बनाना मां का सपना था, एक्टर अंगद हसीजा ने किया खुलासा

Mumbai , 11 अगस्त . टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय Actor अंगद हसीजा इन दिनों टीवी सीरियल ‘तुमसे तुम तक’ में नजर आ रहे हैं. उन्होंने हाल ही के साथ बातचीत में बताया कि उनकी मां की वजह से वे अभिनय की दुनिया में आए.

Actor ने बताया, “मैं पंजाब से बॉम्बे अपनी मां की वजह से आया हूं, क्योंकि वे चाहती थीं कि मैं एक्टर बनूं, हालांकि मुझे एक्टिंग में कोई इंटरेस्ट नहीं था, लेकिन मां का मन था कि मैं एक्टर बनूं, तो उनके कहने पर बॉम्बे आ गया.”

Actor ने बताया कि उनकी मां को पूरा भरोसा था कि वे अच्छे से काम करेंगे. मैंने पंजाब में कुछ काम किया था और जब मैं बॉम्बे आया, तो मैंने पहली बार ऑडिशन दिया. मैं सेलेक्ट हो गया और यहीं से मेरी जर्नी की शुरुआत हुई. इस जर्नी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. मैंने अच्छे दोस्त बनाए हैं और मैं कुछ बेहतरीन डायरेक्टर्स के साथ काम करने के लिए खुशकिस्मत रहा, जिन्होंने मुझे एक एक्टर के तौर पर बहुत कुछ सिखाया है.”

उन्होंने कहा, “मैंने इस इंडस्ट्री में बहुत कुछ सीखा है और कुछ बेहतरीन लोगों से मिला हूं. मुझे हर शो में अच्छा एक्सपीरियंस मिला है. इसके लिए मैं बहुत ब्लेस्ड हूं.”

Actor इन दिनों टीवी शो ‘तुमसे तुम तक’ में नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर उन्होंने बताया कि शो के निर्माता प्रतीक शर्मा उनके अच्छे दोस्त हैं और उन्हीं Actor को शो में उनकी एंट्री के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, “प्रतीक शर्मा मेरे अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने मुझे बताया कि शो में मेरी बहुत दिलचस्प एंट्री हुई है और वह चाहते हैं कि मैं आलेख के किरदार में वापस आऊं. मैं चौंक गया, क्योंकि मैंने आलेख को कई साल पहले अलविदा कह दिया था. एक ही किरदार को दोबारा निभाना मुश्किल होता है, खासकर पंद्रह से अठारह साल बाद लेकिन यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब था. यह मेरा पहला शो था और पहला किरदार जिसे लोगों ने पसंद किया. आज भी लोग मुझे आलेख कहते हैं.”

उन्होंने कहा, “प्रतीक ने मुझे बताया कि वह चाहते हैं कि मैं आलेख नाम ही रखूं और कई मामलों में वही किरदार निभाऊं. उनका परिवार भी आलेख से बहुत करीब से जुड़ा हुआ है. उस समय प्रतीक चैनल पर एक जाना-माना नाम था, इसलिए सब कुछ जुड़ा हुआ लगा. जब उन्होंने मुझे यह रोल ऑफर किया तो मैं बहुत एक्साइटेड था. एक एक्टर के तौर पर कुछ अलग करना जरूरी है और इस तरह का किरदार निभाना बहुत चैलेंजिंग होता है. हर एक्टर अलग-अलग किरदार निभाना चाहता है, इसलिए जब उन्होंने मुझे यह रोल ऑफर किया तो मैं बहुत खुश हुआ.”

एनएस/वीसी

Leave a Comment