यहूदियों पर हमले को लेकर इजरायल का फूटा गुस्सा, ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर चेतावनी को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

तेल अवीव, 14 दिसंबर . ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना की इजरायल के President इसाक हर्जोग ने कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है. बता दें, Sunday को सिडनी के बोंडी बीच पर यहूदी समुदाय पर हुए हमले में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. इजरायल के विदेश मंत्री और President ने ऑस्ट्रेलिया Government पर चेतावनियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है.

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने पहले स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया था कि मौत का आंकड़ा 10 है, जो कि अब बढ़कर 12 हो चुका है. न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने बताया कि Sunday रात सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.

वहीं social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायली President ने लिखा, “सिडनी में हमारे यहूदी भाई-बहनों के लिए हमारी संवेदना है, जिन पर बुरे आतंकवादियों ने तब हमला किया जब वे चानुका की पहली मोमबत्ती जलाने गए थे.”

इजरायली President ने आगे कहा कि उन्होंने एनएसडब्ल्यू यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज के अध्यक्ष डेविड ओसिप से बात की और दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं और इजरायल की ओर से घायलों के लिए प्रार्थना की. डेविड ओसिप इस कार्यक्रम के स्पीकर थे.

उन्होंने कहा, “हमने बार-बार ऑस्ट्रेलियाई Government से कार्रवाई करने और ऑस्ट्रेलियाई समाज में फैली यहूदी-विरोधी भावना की बड़ी लहर के खिलाफ लड़ने की अपील की है. इस भयानक समय में हमारी दुआएं सिडनी के यहूदी समुदाय और पूरे ऑस्ट्रेलियाई यहूदी समुदाय के साथ हैं.”

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने एक्स पर लिखा, “मैं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुकाह उत्सव में हुई गोलीबारी से हैरान हूं. ये पिछले दो सालों में ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर यहूदी-विरोधी हिंसा का नतीजा है. ऑस्ट्रेलियाई Government को अनगिनत चेतावनी दी गई थी, उसे होश में आना चाहिए.”

स्थानीय मीडिया के मुताबिक Police का कहना है कि दो शूटरों को काबू कर लिए जाने के बावजूद लोगों को अभी बोंडी बीच से दूर रहना चाहिए. इलाके में बम का खतरा बना हुआ है. वे एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को निष्क्रिय करने का काम कर रहे हैं.

केके/वीसी

Leave a Comment