
New Delhi, 7 मई . एससी दिल्ली Friday को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में Odisha एफसी के खिलाफ अहम मुकाबला खेलने उतरेगी. यह मैच New Delhi के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस समय अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं और इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगी.
एससी दिल्ली के पास इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर अब तक हार न मानने का रिकॉर्ड है और टीम उसे कायम रखना चाहेगी. दिल्ली ने अब तक घर में चार मैच खेले हैं, जिसमें से एक में जीत दर्ज की है, तो तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. हालांकि, टीम को मैच जीतने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
दिल्ली इस समय 10 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है, जबकि Odisha एफसी 7 अंकों के साथ रेलीगेशन जोन से थोड़ा ऊपर है. दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. दिल्ली ने 10 में से सिर्फ एक मैच जीता है, जबकि Odisha पिछले छह मैचों से जीत हासिल नहीं कर सकी है.
एससी दिल्ली ने पंजाब एफसी के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला गोलरहित ड्रॉ खेला था. उस मैच में टीम का डिफेंस मजबूत नजर आया था, लेकिन अटैक में खिलाड़ी मौके भुनाने में नाकाम रहे. सेंटर-बैक राफेल रिबेरो ने शानदार बचाव किया और टीम को क्लीन शीट दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
दिल्ली की टीम इस मैच में अपने मुख्य खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. टीम के टॉप स्कोरर मतिजा बाबोविक अब तक चार गोल कर चुके हैं. वहीं, मोहम्मद ऐमेन ने दो गोल और तीन असिस्ट किए हैं. जोसेफ सनी ने भी तीन गोल और दो असिस्ट देकर टीम के अटैक को मजबूती दी है.
गोलकीपर नोरा फर्नांडीस भी दिल्ली के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं. इस सीजन में वह प्रति मैच सबसे ज्यादा बचाव करने वाले गोलकीपर हैं. टीम के हेड कोच टॉमसज त्चोर्ज ने कहा कि Odisha एक अनुभवी टीम है और मुकाबला आसान नहीं होगा. उन्होंने बताया कि टीम अपने तीन डिफेंडरों वाली रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी.
मिडफील्डर इसहाक वानमालसावमा ने कहा कि टीम का माहौल सकारात्मक है और खिलाड़ी पूरी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने फैंस से बड़ी संख्या में स्टेडियम आने की अपील भी की.
दूसरी ओर, Odisha एफसी पिछले मैच में Bengaluru एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. हालांकि, टीम इस सीजन में सिर्फ एक मैच जीत सकी है और लगातार खराब प्रदर्शन से दबाव में है. Odisha के लिए रहीम अली सबसे बड़े अटैकिंग खिलाड़ी साबित हुए हैं. उन्होंने अब तक चार गोल और तीन असिस्ट किए हैं. टीम को उनसे एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
–
एसएम/एबीएम