आईपीएल 2026: केकेआर को हराकर एलएसजी ने ‘प्वाइंट टेबल’ में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

New Delhi, 10 अप्रैल . आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला Thursday को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया. इस रोमांचक मैच में एलएसजी ने आखिरी गेंद पर केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया. एलएसजी की जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे.

केकेआर ने जीत के लिए एलएसजी को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया था. आयुष बडोनी के 34 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 54 और मुकुल चौधरी के 27 गेंदों पर 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से बनाए नाबाद 54 रनों की मदद से एलएसजी ने केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया. मुकुल चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

केकेआर और एलएसजी मैच के बाद अंकतालिका (प्वाइंट टेबल) में बड़ा बदलाव हुआ है. एलएसजी जीत के साथ पांचवें नंबर पर चली गई है.

अंकतालिका पर नजर डालें तो Rajasthan रॉयल्स 3 मैचों से 6 अंक लेकर पहले, पंजाब किंग्स 3 मैचों से 5 अंक लेकर दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru 2 मैचों से 4 अंक लेकर तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों से 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है.

एलएसजी 3 मैचों से 4 अंक लेकर पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों से 2 अंक लेकर छठे, Gujarat टाइटंस 3 मैचों से 2 अंक लेकर सातवें, Mumbai इंडियंस 3 मैचों से 2 अंक लेकर आठवें, केकेआर 4 मैचों में 1 अंक लेकर नौवें और सीएके 3 मैचों के बाद बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर है.

समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंक में अंतर उनके नेट रन रेट की वजह से है.

केकेआर-एलएसजी मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. Rajasthan रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास ऑरेंज कैप है. उन्होंने 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं. Rajasthan रॉयल्स के ही रवि बिश्नोई के पास पर्पल कैप है. बिश्नोई ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं.

पीएके

Leave a Comment