आईपीएल 2026: जीटी अंकतालिका में दूसरे स्थान पर तो आरआर टॉप-4 से बाहर, अब इस गेंदबाज के पास पर्पल कैप

New Delhi, 10 मई . आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला Saturday को jaipur के सवाई मानसिंह स्टेडियम में Rajasthan रॉयल्स (आरआर) और Gujarat टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया. Gujarat टाइटंस ने Rajasthan रॉयल्स को 77 रन से बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ जीटी के रन रेट में भी सुधार हुआ है. जीटी इस जीत के साथ पांचवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर चली गई है, जबकि आरआर टॉप-4 से बाहर हो गई है और पांचवें नंबर पर चली गई है.

Gujarat ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 229 रन बनाए थे. Rajasthan की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई और 77 रन के बड़े अंतर के हार के साथ सीजन में पहली बार टॉप-4 से बाहर हो गई.

आइए आरआर-जीटी के मुकाबले के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप में हुए बदलावों पर नजर डालते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 7 जीत के साथ पहले, Gujarat टाइटंस 11 मैचों में 7 जीत के साथ दूसरे, पंजाब किंग्स 10 मैचों में 6 जीत के साथ तीसरे, रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे, Rajasthan रॉयल्स 11 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है.

चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में 5 जीत के साथ छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों में 4 जीत के साथ सातवें, दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ आठवें, Mumbai इंडियंस 10 मैचों में 3 जीत के साथ नौवें और Lucknow सुपर जायंट्स 10 मैचों में 3 जीत के साथ दसवें स्थान पर है.

समान जीत के बावजूद टीमों की रैंक में अंतर उनके रन रेट की वजह से है.

पर्पल कैप Gujarat टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के पास चली गई है. Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में 2 विकेट लेने वाले रबाडा के 11 मैचों में 18 विकेट हो गए हैं.

ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन के पास है. क्लासेन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं.

पीएके

Leave a Comment