
Ahmedabad, 20 अप्रैल . Gujarat टाइटंस (जीटी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 30वें मुकाबले में Mumbai इंडियंस (एमआई) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. Narendra Modi स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में एमआई की निगाहें हार के क्रम को तोड़ना पर होंगी, जबकि जीटी जीत का चौका लगाना चाहेगी.
Gujarat टाइटंस इस मुकाबले में बगैर किसी बदलाव के उतरी है. टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट अच्छा लग रहा है. लक्ष्य का पीछा करना हमेशा अच्छा रहता है. राशिद ने मिडल ओवर्स में अच्छा प्रदर्शन किया है. Mumbai के खिलाफ खेलना हमेशा एक अच्छी चुनौती होती है. हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं.”
दूसरी ओर, Mumbai इंडियंस की टीम में दानिश मालेवार और कृष भगत को डेब्यू का मौका मिला है. कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, “हम भी पहले फील्डिंग ही चुनते. हमें फिर से एकजुट होना था और इस बारे में बात करनी थी कि एमआई का मतलब क्या है? इस बार हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें. बस एक-दूसरे का साथ देना है. मैदान पर उतरकर अच्छा क्रिकेट खेलना है. कुल मिलाकर हमें अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है. एक ग्रुप के तौर पर हमें बेहतर बनना होगा. दानिश (मालेवार) आज डेब्यू कर रहे हैं, और कृष (भगत) भी इस मैच में खेल रहे हैं.”
Gujarat टाइटंस ने इस सीजन 5 में से 3 मैच जीते हैं. शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद जीटी ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है. वहीं, केकेआर के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद केकेआर को लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. यह टीम फिलहाल सबसे निचले स्थान पर है.
Gujarat टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.
Mumbai इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर.
–
आरएसजी