
Ahmedabad, 21 अप्रैल . जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 की पहली विकेट मिल गई है. बुमराह को सीजन के छठे मैच में पहला विकेट मिला. Monday को Mumbai इंडियंस (एमआई) और Gujarat टाइटंस (जीटी) के बीच खेले गए मैच में एमआई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट ली.
एमआई के लिए सीजन में जसप्रीत बुमराह ने पहली बार पारी का पहला ओवर फेंका. इस पर हार्दिक पांड्या ने कहा, “मैंने बहुत से लोगों को यह कहते हुए देखा है कि जस्सी ने पहले ओवर में गेंदबाजी क्यों नहीं की. अगर आप देखें, तो 151 मैचों में जसप्रीत ने 8 या 9 बार ही पहला ओवर किया है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह हार्दिक पांड्या की समस्या है. बात बस इतनी है कि जसप्रीत बुमराह इतने स्पेशल हैं कि आप उनका इस्तेमाल टीम के लिए जहां भी जरूरी हो, करते हैं, न कि तब जब आप शुरुआत करते हैं. जीटी के खिलाफ हमें महसूस हुआ कि हम सच में नई गेंद से प्रभाव डालना चाहते हैं, और उनसे बेहतर कोई नहीं है.”
जसप्रीत बुमराह ने सीजन के पहले 5 मैचों में Mumbai इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत नहीं की थी. इसका असर उनकी गेंदबाजी पर दिख रहा था. बुमराह पिछले 5 मैचों में 1 भी विकेट नहीं ले पाए थे. साथ ही रन भी उनकी गेंदों पर बन रहे थे. जीटी के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत करने आए बुमराह ने पहली गेंद पर ही विकेट लेते हुए अपनी विकेटों का सूखा खत्म किया और एमआई को दमदार शुरुआत दिलायी जो बाद में जीत में बदली.
बुमराह ने 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिए.
एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की. तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे. एमआई के लिए अश्वनी कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए.
–
पीएके