आईपीएल 2026: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह ने की डीसी-एमआई के खिलाड़ियों संग खास मुलाकात

New Delhi, 3 अप्रैल . दिल्ली के उपGovernor तरनजीत सिंह ने Friday को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और Mumbai इंडियंस (एमआई) के खिलाड़ियों संग खास मुलाकात की. उन्होंने आईपीएल 2026 में डीसी की टीम को Mumbai इंडियंस के खिलाफ Saturday को होने वाले मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं.

उपGovernor तरनजीत सिंह ने अपने social media अकाउंट ‘एक्स’ पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों संग हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आज अरुण जेटली स्टेडियम का दौरा किया और कल होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और Mumbai इंडियंस के बीच आईपीएल के बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले खिलाड़ियों से बातचीत की. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और उनकी टीम से मिलकर मैंने उन्हें खेल भावना से भरे और दमदार प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं, क्योंकि वे इस सीजन का अपना दूसरा मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलने वाले हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “इसके अलावा, Mumbai इंडियंस टीम के रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से भी बातचीत की. ऐसी विश्व-स्तरीय प्रतिभा और अनुभव को भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ रूप का प्रतिनिधित्व करते देखना हमेशा ही उत्साहजनक होता है. मुकाबले से परे, खेल एकता और राष्ट्रीय गौरव की साझा भावना को बढ़ावा देने का एक शक्तिशाली माध्यम बना हुआ है. कामना है कि यह मैच सच्ची खेल भावना का उत्सव बने और राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित हो.”

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ किया है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डीसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Lucknow सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए Lucknow सुपर जायंट्स की पूरी टीम 141 रन बनाकर ढेर हो गई थी. दिल्ली ने 142 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर 17.1 ओवर में हासिल कर लिया था. टीम की ओर से समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इस इनिंग में 5 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, Mumbai इंडियंस ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया था.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment