मुजफ्फरपुर: मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर, 4 जुलाई . बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में Saturday सुबह मंदिर में पूजा करने गए एक किराना दुकानदार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.

Police के अनुसार, घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक स्थित मंदिर के पास की है. मृतक की पहचान श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद के रूप में हुई है. वह किराना दुकान चलाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे. बताया गया है कि वह रोज की तरह Saturday सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने बेहद करीब से फायरिंग की, जिससे श्याम कुमार कुशवाहा गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही सिवाईपट्टी थाना Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. Police ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं.

परिजनों का दावा है कि श्याम कुमार कुशवाहा को दो गोलियां लगी थीं. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों और cctv फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. Police लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी है.

– /डीकेपी

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment