डीजीएलएल जॉब अलर्ट: टेक्नीशियन समेत कई पद पर भर्ती, 14 अप्रैल तक करें आवेदन

पणजी, 3 अप्रैल . Governmentी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. डायरेक्टोरेट ऑफ लाइटहाउस एंड लाइटशिप्स (डीजीएलएल), गोवा ने तकनीशियन सहित कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.

लाइटहाउस और लाइटशिप निदेशालय (डीजीएलएल) की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.

डीजीएलएल ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें तकनीशियन (डीजल) का 1 और नेविगेशनल असिस्टेंट ग्रेड-III के 2 पद शामिल हैं.

टेक्नीशियन (डीजल) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिक पास सर्टिफिकेट के साथ अप्रेंटिसशिप और अनुभव होना जरूरी है. वहीं, नेविगेशनल असिस्टेंट ग्रेड-III पद के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ-साथ कैंडिडेट्स के पास अनुभव होना चाहिए. इसी के साथ उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है.

तकनीशियन (डीजल) पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है. वहीं, नेविगेशनल असिस्टेंट ग्रेड-III पद के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है. आयु की गणना 14 अप्रैल के आधार पर की जाएगी. वहीं, आपक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी पद अनुसार 29,200 से 92,300 रुपए के बीच प्रति महीने होगी.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीजीएलएल गोवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘लाइटहाउस और लाइटशिप निदेशालय, दीप भवन, जीएमसी स्टेडियम के पास, बंबोलिम, इसवाड़ी, उत्तरी गोवा, गोवा – 403202’ पते पर पोस्ट कर दें.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment