2035 तक उत्तराखंड को ‘विकसित राज्य’ बनाकर रहेंगे : सीएम पुष्कर धामी

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 4 जुलाई . ऋषिकेश में सेवा, सुशासन और समर्पण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का नाम ‘हर घर में, हर व्यक्ति के लिए जन Government’ रखा गया था.

कार्यक्रम के दौरान Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई. इसके बाद Chief Minister ने अपने संबोधन में विभिन्न मुद्दों पर Government की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं साझा कीं.

Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का उत्तराखंड से विशेष लगाव है. इसी कारण कई ऐसे कार्य संभव हो सके हैं, जिन्हें पहले असंभव माना जाता था. उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से राज्य लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि 219 करोड़ रुपये की लागत वाली 241 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. उनका कहना था कि ये सभी परियोजनाएं आने वाले समय में उत्तराखंड के विकास को और गति देंगी.

Chief Minister ने कहा कि Government ने पिछले पांच वर्षों में बिना रुके लगातार काम किया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान कभी दिन और महीने नहीं गिने. उन्होंने कहा कि मैं कई बार किसी अधिकारी को फोन कर यह पूछता था कि वह कार्यालय में है या नहीं, लेकिन काम में व्यस्त रहने के कारण Sunday और अवकाश का भी ध्यान नहीं रहता था. उन्होंने कहा कि Chief Minister पद की जिम्मेदारी संभालते समय उनके मन में केवल एक ही लक्ष्य था कि प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचाया जाए.

उन्होंने कहा कि Chief Minister का पद उनके लिए सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है. Government का उद्देश्य केवल अपना कार्यकाल पूरा करना नहीं, बल्कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ Government काम कर रही है. साथ ही, सभी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Chief Minister ने कहा कि Government किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. किसानों को दुग्ध उत्पादन, पुष्प उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्रों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं और राज्य में 2 लाख 35 हजार बहनें लखपति बन चुकी हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है. राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. राज्य में स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1,700 हो गई है. साथ ही, होम-स्टे की संख्या में भी 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है.

एसएचके/एएस

Leave a Comment