
Mumbai , 23 अप्रैल . Maharashtra में गोरेगांव नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग मामले में अब जांच और तेज हो गई है. Police के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी आयुष के पास से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है, जिसने केस को और गंभीर बना दिया है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी आयुष के पास से करीब 933 एमडीएमए की गोलियां बरामद की गई हैं. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इनकी कीमत 15 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद Police अब इसे सिर्फ एक लोकल मामला नहीं मान रही, बल्कि इसके पीछे बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है.
Police जांच में अब इस बात पर फोकस कर रही है कि आखिर आयुष तक ये ड्रग्स पहुंची कैसे, यानी सप्लाई चेन की पूरी कड़ी को खंगाला जा रहा है, किसने माल दिया, कहां से आया और किन-किन लोगों तक इसे पहुंचाया जाना था?
Police का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक आरोपी तक सीमित नहीं है और इसमें और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है.
बताया जा रहा है कि इस रैकेट के तार शहर के दूसरे इलाकों के साथ-साथ बाहर के राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए Police तकनीकी जांच, कॉल डिटेल्स और फाइनेंशियल ट्रेल भी खंगाल रही है.
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते Police ने मुख्य आरोपी आयुष विक्की (24 वर्ष) को रायगढ़ के पोलादपुर से गिरफ्तार किया था. वह अपने दो दोस्तों के साथ कार से गोवा भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही Police ने उसे पकड़कर वनराई Police को सौंप दिया था.
आरोप है कि आयुष ने Mumbai के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में हुए एक लाइव कंसर्ट में ‘एक्स्टसी’ बांटी थी, जिसके ओवरडोज से दो युवकों की मौत हो गई थी. इस मामले में अब तक छह से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
–
पीआईएम/एबीएम