हादी हत्याकांड के दोषियों को पकड़ने के लिए यूनुस सरकार के पास 24 दिन, इंकलाब मंच फिर करेगी चक्का जाम

New Delhi, 29 दिसंबर . बांग्लादेश में निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में अब तक इंसाफ नहीं मिला है. हादी के समर्थक और इंकलाब मंच के कार्यकर्ता यूनुस के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं. इंकलाब मंच और उससे जुड़े समूहों ने बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन किया.

इंकलाब मंच ने Government पर दबाव डाला है कि वह हादी की हत्या का ट्रायल 24 दिनों के अंदर पूरा करे. इसके साथ ही इकबाल मंच ने तीन मांगे भी रखी हैं.

इंकलाब मंच के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने Sunday रात ढाका के शाहबाग से यूनुस की अंतरिम Government को 24 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा, “पूरे किलिंग स्क्वॉड का ट्रायल, जिसमें किलर, मास्टरमाइंड, साथी, भागने में मदद करने वाले और पनाह देने वाले शामिल हैं, अगले 24 दिनों में पूरा होना चाहिए.”

इसके अलावा, इंकलाब मंच ने Government के सामने तीन मांगों को भी रखा है. हादी के समर्थकों की मांग है कि बांग्लादेश में रहने वाले भारतीयों का वर्क परमिट सस्पेंड किया जाए. जाबेर ने कहा, “बांग्लादेश की आजादी और संप्रभुता की रक्षा के लिए, भारतीयों के वर्क परमिट सस्पेंड कर देने चाहिए.”

उनकी मांग है कि अगर India दोषी शरणार्थियों को वापस भेजने से मना करता है, तो उसके खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में केस किया जाए और सिविल और मिलिट्री इंटेलिजेंस में फासीवादियों के सहयोगियों की पहचान की जाए.

इंकलाब मंच के कार्यकर्ता, समर्थकों और उससे जुड़े समूहों ने बांग्लादेश में अलग-अलग जगहों पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान नाकाबंदी की. कई इलाकों में आवाजाही ठप हो गई थी. कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढाका में शाहबाग, चटगांव, राजशाही, गाजीपुर, बारिशाल और कुमिला में मुख्य हाईवे और चौराहों पर एक साथ नाकाबंदी की. चटगांव में, बकालिया Police स्टेशन के तहत नोतुन ब्रिज चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया. इसकी वजह से दोपहर 2:00 बजे से आवाजाही ठप हो गई थी.

इस नाकाबंदी का असर शहर के सबसे जरूरी ट्रांसपोर्ट हब पर भी देखने को मिला, जो दक्षिणी चटगांव, कॉक्स बाजार और बंदरबन को जोड़ता है. अपनी शर्तों और अल्टीमेटम के साथ जाबेर ने दिन के नाकाबंदी कार्यक्रम के खत्म होने की घोषणा की. इंकलाब मंच के नेता बुरहान नोमान ने मीडिया को इसकी जानकारी दी.

इससे पहले इकबाल मंच ने यूनुस Government पर हादी की हत्या करवाने का आरोप लगाया था. मंच ने कहा था कि यूनुस Government बांग्लादेश में चुनाव में देरी करवाना चाहती है, इसलिए हादी की हत्या करवाई गई.

केके/एबीएम

Leave a Comment