
New Delhi, 2 मार्च . मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच Prime Minister Narendra Modi ने पूरी दुनिया को फिर से शांति का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि विश्व में चल रहे तनावों को लेकर India की सोच स्पष्ट है. हमने शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है. जब दो लोकतंत्र साथ खड़े होते हैं तो शांति की आवाज और सशक्त हो जाती है.
New Delhi में कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में Prime Minister मोदी ने कहा, “पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है. India बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है. इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे.”
India और कनाडा के बीच हुए समझौतों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम डिफेंस इंडस्ट्रीज, मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस और मिलिट्री एक्सचेंज बढ़ाने पर काम करेंगे. इसी उद्देश्य से आज हमने इंडिया-कनाडा डिफेंस डायलॉग की स्थापना करने का फैसला लिया है.
उन्होंने कहा कि हम सहमत हैं कि आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ दोनों देशों के लिए ही नहीं, पूरी मानवता के लिए साझा और गंभीर चुनौतियां हैं. इनके विरुद्ध हमारा करीबी सहयोग वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पहली बैठक से ही हमारे संबंधों में एक नई ऊर्जा, परस्पर विश्वास और सकारात्मकता आई है. सहयोग के हर क्षेत्र में बढ़ती गति का श्रेय मैं अपने मित्र Prime Minister कार्नी को देता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि India और कनाडा लोकतांत्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखते हैं. मानवता की भलाई हमारा साझा विजन है. यही विजन हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. आज हमने इस विजन को अगले स्तर की साझेदारी में बदलने पर चर्चा की.
पीएम मोदी ने कहा कि Prime Minister कार्नी का India में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. Prime Minister के रूप में ये उनकी पहली India यात्रा है. हम इसे एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में देखते हैं. पिछले साल कनाडा में आयोजित जी7 बैठक में उन्होंने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया था. आज उसी आत्मीयता से उनका स्वागत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
–
डीसीएच/