अरविंद केजरीवाल के सत्याग्रह को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया ‘राजनीतिक नाटक’

New Delhi, 28 अप्रैल . दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने Tuesday को राजघाट पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल के ‘सत्याग्रह’ को सर्कस जैसा ‘Political नाटक’ करार दिया.

उन्होंने कहा कि जब भी दिल्ली में केजरीवाल या उनकी पार्टी के सदस्यों पर आरोप लगते हैं, तो पूरी पार्टी इसी तरह का नाटक करती नजर आती है और एक बार फिर वही दोहराया जा रहा है. दिल्ली और देश की जनता केजरीवाल से जुड़े कथित शराब घोटाले के बारे में जान चुकी है, अब जब सच्चाई सामने आ गई है, तो कोई भी नाटक उनके कृत्यों को छिपा नहीं सकता. भ्रष्ट आम आदमी पार्टी के नेता चाहे अदालतों के खिलाफ कितनी भी टिप्पणियां करें या न्यायाधीशों को कितने भी पत्र लिखें, अंततः उन्हें कानून के दायरे में ही राहत पानी होगी.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और उनके पार्टी सदस्यों द्वारा Tuesday को किए गए विरोध प्रदर्शन को भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से रचा गया “Political नाटक” करार दिया.

सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं और इस तरह के “सत्याग्रह” के माध्यम से जनता की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन जन कल्याण के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और Political हितों की रक्षा के लिए है. केजरीवाल का रवैया लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अनादर दर्शाता है. न्यायपालिका और जांच एजेंसियों के कामकाज पर सवाल उठाना और उनका Politicalरण करना लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है.

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता अब इस तरह की राजनीति को समझ चुकी है और इन आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों से प्रभावित नहीं होगी. अगर आम आदमी पार्टी के पास ठोस मुद्दे और उपलब्धियां होतीं, तो उसे ऐसे विरोध प्रदर्शनों का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ती.

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल अदालत में अपना पक्ष रखने में विफल रहे हैं और अब इस विफलता को छिपाने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं.

ओपी/एबीएम

Leave a Comment