
New Delhi, 4 मई . India के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 2 से लेकर 10 मई तक तीन देशों के दौरे पर हैं. जमैका के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने Prime Minister एंड्रयू होल्नेस से मुलाकात की और India की ओर से इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट की. इसके साथ ही उन्होंने जमैका में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी की.
पीएम एंड्रयू से मुलाकात की तस्वीरें साझा विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “‘भारत-जमैका की कहानी रनों से (क्रिकेट), सम्मान से, दोस्ती से लिखी गई है.’ India की तरफ से उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड को सबीना पार्क में Prime Minister एंड्रयू होल्नेस आधिकारिक तौर पर समर्पित किया. ‘यह स्कोरबोर्ड आने वाली कई शानदार पारियों को गिनता रहे. उनमें से एक भारत-जमैका दोस्ती की भी है.’”
वहीं भारतीय समुदाय से बातचीत करने के बाद उन्होंने लिखा, जमैका में भारतीय समुदाय से बातचीत करके खुशी हुई. जमैका के Prime Minister को उनके कई योगदानों के बारे में इतनी गर्मजोशी से बात करते हुए सुनकर अच्छा लगा. उनके साथ भारत-जमैका संबंधों में हाल के विकास की जानकारी साझा की. देश में हो रहे बदलाव पर चर्चा की, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर, मानवीय विकास और तकनीक से चलने वाले गवर्नेंस और उद्यमी में.
बता दें, विदेश मंत्री जयशंकर 2-10 मई 2026 तक जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो के आधिकारिक दौरे पर हैं. गिरमिटिया समुदायों की मौजूदगी की वजह से इन देशों का India के साथ एक खास कनेक्शन है.
इस दौरे के दौरान, विदेश मंत्री तीनों देशों के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे.
इससे पहले जयशंकर ने अपने कैरेबियाई दौरे के दौरान जमैका के ओल्ड हार्बर का दौरा किया, जो भारतीय प्रवासियों के इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है. इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उनकी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की.
विदेश मंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “ऐतिहासिक स्थल ओल्ड हार्बर का दौरा करके बहुत खुशी हुई, जहां 180 साल से भी सबसे पहले भारतीय जमैका पहुंचे थे. भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की और देखा कि उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को किस तरह सहेजकर रखा है.”
इस दौरान विदेश मंत्री ने जमैका के पर्यटन मंत्री एडमंड बार्टलेट और जमैका की मंत्री ओलिविया “बब्सी” ग्रेंज का धन्यवाद किया.
–
केके/एएस