
पटियाला, 30 अप्रैल . ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए करीब एक दर्जन भारतीय नागरिकों को Thursday को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया. इन डिपोर्ट किए गए लोगों में 9 युवक पंजाब के रहने वाले हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है. सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद Police की निगरानी में सुरक्षित तरीके से उनके परिवारों तक पहुंचाया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए कुल 15 भारतीयों को लेकर एक फ्लाइट आज सुबह New Delhi स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची. हवाई अड्डे पर सभी यात्रियों की जरूरी जांच, दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके बाद पंजाब से संबंधित 9 लोगों को Police वैन के माध्यम से पटियाला लाया गया.
पटियाला Police लाइन में इन सभी को अस्थायी रूप से रखा गया, जहां संबंधित थानों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके परिजनों को सूचित किया गया. देर शाम तक सभी 9 पंजाब के निवासियों को उनके परिवारों के हवाले कर दिया गया. इस दौरान सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा गया.
डिपोर्ट किए गए पंजाब के ये लोग राज्य के विभिन्न जिलों से संबंधित हैं, जिनमें जालंधर, होशियारपुर, खन्ना, मोगा, नवांशहर, गढ़शंकर, तरनतारन, फिरोजपुर और रूपनगर शामिल हैं. प्रशासन की ओर से इस पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया.
सूत्रों के अनुसार, इन सभी लोगों को विदेश में अवैध रूप से रहने या वीजा नियमों का उल्लंघन करने के चलते डिपोर्ट किया गया है. फिलहाल स्थानीय Police द्वारा आवश्यक पूछताछ की जा रही है, जबकि आगे की कार्रवाई संबंधित एजेंसियों द्वारा की जाएगी.
–
एमएस/