भारतीय दूतावास ने रास लफ्फान दुर्घटना के 12 पीड़ितों के पार्थिव शरीर भारत भेजे, अधिकारियों ने घायलों से की मुलाकात

New Delhi/दोहा, 27 जून . दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने Friday को बताया कि कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए औद्योगिक हादसे में जान गंवाने वाले सभी 12 भारतीय नागरिकों के शव India भेज दिए गए हैं. दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायल भारतीय कामगारों से भी मुलाकात की.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा, “रास लफ्फान दुर्घटना में दुर्भाग्य से जान गंवाने वाले आठ भारतीय नागरिकों के शव 26 जून को India भेज दिए गए. इससे पहले 25 जून को चार अन्य शव India भेजे गए थे.”

दूतावास ने शवों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी संबंधित पक्षों का आभार जताते हुए कहा, “भारतीय दूतावास, दोहा कतर के अधिकारियों, भारतीय सामुदायिक संगठनों और India में Governmentी अधिकारियों को उनके त्वरित सहयोग के लिए धन्यवाद देता है.”

घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए दूतावास ने बताया कि उसके अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती भारतीय नागरिकों से मुलाकात की. दूतावास ने कहा, “राजदूत और दूतावास के अधिकारियों ने आज अल खोर में भर्ती कुछ घायल भारतीय नागरिकों से मुलाकात की. सभी घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसके लिए दूतावास कतर के अधिकारियों और नियोक्ता कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता है.”

रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट में 12 भारतीय नागरिकों समेत कई मजदूरों की जान चली गई. हादसे के बाद India और कतर की Governmentों ने मिलकर घायलों के उपचार और मृतकों के पार्थिव शरीर India भेजने की प्रक्रिया पूरी की.

कतर के गृह मंत्रालय के Monday के एक बयान के मुताबिक, रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में एक फैक्ट्री में ऑपरेशन के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई और 66 दूसरे घायल हो गए. मंत्रालय ने मरने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी जताई.

एक्स पर एक बयान में, कतर ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में स्टार्ट-अप के दौरान एक ऑपरेशनल घटना हुई, जिसके कारण Sunday, 21 जून, 2026 की शाम को बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में धमाका हुआ और आग लग गई.

Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी को उनके फोन कॉल और कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए हादसे में भारतीय नागरिकों की मौत पर संवेदना जताने के लिए धन्यवाद दिया.

Prime Minister ने कहा, “मैं कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए दुखद हादसे में भारतीय नागरिकों की मौत पर उनके फोन कॉल और संवेदना के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद देता हूं. हम दोनों उन परिवारों के दुख में शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते हैं.”

उन्होंने कहा कि India और कतर अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने तथा कठिन समय में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं.

केके/एएस

Leave a Comment